फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badrinath: जगह-जगह पसरे हिमखंड, देश के प्रथम गांव चहल-पहल शुरू, कपाटोद्घाटन सहित पढ़ें धाम से जुड़े ये अपडेट

Thu, 27 Apr 2023 08:36 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Apr 2023 08:36 AM IST
विज्ञापन
Badrinath Dham doors opened Today Icebergs are spread everywhere movement of villagers started in Mana
बदरीनाथ हाईवे पर रड़ांग बैंड के पास अलकनंदा में आया ग्लेशियर - फोटो : अमर उजाला

भगवान बदरी विशाल के द्वार आज सुबह भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। इसी के साथ चारधाम यात्रा ने भी रफ्तार पकड़ ली है। भारी संख्या में श्रद्धालु प्रदेश में पहुंच रहे हैं। यात्रा शुरू होने के साथ ही चुनौतियां भी अपार है। इस बार बदरीनाथ हाईवे पर कंचन गंगा और रड़ांग बैंड में हिमखंड पिघल गए हैं। यहां अलकनंदा के किनारे कुछ जगहों पर ही बर्फ जमी है।



बदरीनाथ धाम के आंतरिक मार्गों पर अभी भी बर्फ है, जिसे नगर पंचायत बदरीनाथ के पर्यावरण मित्रों की ओर से साफ किया जा रहा है। वर्ष 2013 की आपदा में बह चुके लामबगड़ बाजार में भी दुकानें खुलने लगी हैं। देश के प्रथम गांव माणा में भी ग्रामीणों की चहल-पहल होने लगी है। बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंंचे अधिकांश श्रद्धालु माणा गांव पहुंचे। बदरीनाथ में आर्मी हेलिपैड से मंदिर परिसर तक साफ-सफाई काम भी पूरा हो गया है।

Badrinath Dham doors opened Today Icebergs are spread everywhere movement of villagers started in Mana
ग्लेशियर - फोटो : अमर उजाला

लामबगड़ से आगे अलकनंदा नदी पर जगह-जगह भारी हिमखंड पसरे पड़े हैं।

Badrinath Dham doors opened Today Icebergs are spread everywhere movement of villagers started in Mana
ग्लेशियर - फोटो : अमर उजाला

रड़ांग बैंड के पास हाईवे किनारे पर ही हिमखंड हैं जिससे इस बार यात्रियों को भगवान बदरीविशाल के दर्शनों के साथ नजदीक से बर्फ देखने का भी मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें...Badrinath Dham: खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, परिसर में झूमे हजारों श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Dham doors opened Today Icebergs are spread everywhere movement of villagers started in Mana
भारत का पहला गांव माणा - फोटो : अमर उजाला

बाबा केदार के कपाट के बाद आज भगवान बदरी विशाल के द्वार भी भक्तों के लिए खुल गए हैं। 

ये भी पढ़ें...Badrinath: जय बदरीविशाल...जयकारों से गूंजी देवभूमि, बर्फबारी के बीच कपाट खुलने का अद्भुत क्षण, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Badrinath Dham doors opened Today Icebergs are spread everywhere movement of villagers started in Mana
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भी उत्साह और उल्लास का माहौल है। यात्रा पड़ावों पर जगह-जगह तीर्थयात्रियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed