फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badrinath Dham: 25 कुंतल फूलों से सजा बदरी विशाल का धाम, अखंड ज्योति के दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

Thu, 27 Apr 2023 08:12 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Apr 2023 08:12 AM IST
विज्ञापन
Badrinath Dham decorated with 25 quintal flowers on occasion of portals opening on 27th April
कपाट खुलने से पहले सजा बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। बुधवार को योगबदरी मंदिर पांडुकेश्वर से कुबेर जी, उद्धव जी की उत्सव डोली, गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और बदरीनाथ के रावल बदरीनाथ धाम पहुंचे।



Kedarnath: नहीं चलेगी एप्रोच...प्रोटोकॉल वाले लोग ही कर सकेंगे VIP दर्शन, देना होगा 300 रुपये शुल्क

यहां यात्रा का हक-हकूकधारियों और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। आज बृहस्पतिवार को प्रात: 7:10 बजे विधि विधान के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। इसके लिए बदरीनाथ धाम को 25 कुंतल फूलों से सजाया गया है। बदरीनाथ के साथ ही धाम में स्थित प्राचीन मठ-मंदिरों को भी गेंदे के फूलों से सजाया गया है।
Badrinath Dham decorated with 25 quintal flowers on occasion of portals opening on 27th April
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को जोशीमठ नृसिंह मंदिर से आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी के साथ बदरीनाथ के रावल रात्रि प्रवास के लिए पांडुकेश्वर स्थित योगबदरी मंदिर पहुंचे थे। बुधवार को ब्रह्ममुहूर्त में रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने योगबदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Badrinath Dham decorated with 25 quintal flowers on occasion of portals opening on 27th April
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद कुबेर जी और उद्धव जी की प्रतिमाओं को उत्सव डोली में विराजमान कर बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। दोपहर करीब दो बजे सभी डोलियां और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा बदरीनाथ धाम पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Dham decorated with 25 quintal flowers on occasion of portals opening on 27th April
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष्पीठाधीश्वर के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज भी यात्रा के साथ बदरीनाथ पहुंचे। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सीईओ योगेंद्र सिंह, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, आशुतोष डिमरी, बृजेश सती, प्रकाश रावत, तेजवीर कंडेरी के साथ ही बीकेटीसी कर्मचारियों व तीर्थयात्रियों ने रावल, शंकराचार्य गद्दी और गाडू घड़ा का फूल-मालाओं और जय बदरी विशाल के जयकारों के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन
Badrinath Dham decorated with 25 quintal flowers on occasion of portals opening on 27th April
बदरीनाथ धाम में तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

वहीं श्री बदरीनाथ पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश के अध्यक्ष राकेश बर्त्वाल ने बताया कि मंदिर को गेंदे और ऑर्किट के फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed