इन राशियों के लिए शुरू हुआ बुरा समय, एक साल तक रहेगा सबसे अशुभ ग्रह का प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि, केतु ग्रह चाल बदलकर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। पंडित राम भूषण के मुताबिक केतु को अशुभ ग्रह में गिना जाता है। यह ग्रह 7 मार्च 2019 तक मकर राशि में ही रहेंगे। इससे केतु की महादशा या अन्तर्दशा आती है तो व्यक्ति को कोई न कोई परेशानी अवश्य आती है।
मेष - केतु इस राशि के दसवें घर पर अधिकार करेगा, जो कार्यों, कर्म और प्रतिष्ठा के लिए प्रमुख कारक हो सकता है। इसकी वजह से मेष राशि के जातकों को निराशा और कम एकाग्रता की भावन महसूस होगी जो कार्यस्थल पर कम उत्पादकता का कारण बन सकती है। इस समय के दौरान, आपको अपने करियर में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। साथ ही, इसका पारिवारिक रिशतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। जो संघर्ष और झगड़े का कारण बनेगा।
वृषभ - केतु ग्रह राशि परिवर्तन के बाद वृषभ राशि में नौवें घर पर प्रवेश करेगा। जो भाग्य और धर्म का प्रतीक है। इसके प्रभाव से वृषभ राशि के जातक स्वभाव में अधिक रूढ़िवादी बन जाएंगे और धर्म को अधिक महत्व देने शुरू कर
वृषभ राशि वाले अधिक आध्यात्मिक महसूस करेंगे और सांसारिक सुख छोड़ना चाहेंगे। सावधानीपूर्वक और विचार विमर्श करने के बाद किया गया निवेश अनेक लाभ प्रदान करेगा।
मिथुन राशि के लिए केतु ग्रह आठवें में पारगमन करेगा, जो उम्र और दीर्घायु का प्रतिनिधित्व करते हैं। आध्यात्मिकता और ज्ञान प्राप्त करना प्रमुख महत्व होगा। अगर नकारात्मक पक्ष देखा जाए तो इस राशि वालों को नशे में ड्राइविंग करने से बचना होगा क्योंकि इससे एक घातक दुर्घटना हो सकती है। केतु के परिवर्तन की वजह से मिथुन राशि के जातक कठोर व्यवहार और दूसरों लोगों के रवैये में परिवर्तन का सामना भी कर सकते हैं। जिसके परिणामस्वरूप तनाव पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी विकसित हो सकती है, इसलिए एक स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखना जरूरी है।
कर्क - विवाहित जीवन का प्रतिनिधित्व करते हुए केतु कर्क राशि के सातवें घर में स्थान ग्रहण करेगा। जो की एक गंभीर चिंता का विषय हो सकता है। विवाह संबंधी रिश्तों में छोटे - छोटे मुद्दे पर गंभीर गिरावट बन सकते है। पेशेवरमामले में, कैरियर ग्राफ में वृद्घि होे सकती है। इस दौरान बहुत सारे अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह - केतु सिंह राशि के छठे घर में प्रवेश करेगा। जो कि डर, चोट और बीमारियों का प्रतीक है। इससे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कई नकारात्मक प्रभाव दिखाई देंगे। ऑफिस में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जबकि निजी जीवन में अपने साथी के साथ कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी।