शिक्षा विभाग को केंद्रीय आधार प्राधिकरण ने आधार कार्ड बनाने के लिए 31 मार्च तक के लिए अनुमति दे दी है, लेकिन फिर भी स्टूडेंट्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
{"_id":"5a9e43f84f1c1bdd0b8b72d3","slug":"bad-news-about-aadhaar-card-making","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card से जुड़ी यह जानकारी लेकर आई बुरी खबर, पढ़कर हो जाएगी टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aadhaar Card से जुड़ी यह जानकारी लेकर आई बुरी खबर, पढ़कर हो जाएगी टेंशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
aadhaar card
Trending Videos
aadhaar
अब आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी ने नखरे दिखाना शुरू कर दिया है। आधार एजेंसी का कहना है कि इतने कम दिनों के लिए वह अपना पूरा तामझाम हैदराबाद से यहां नहीं लाएगी। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने सूचना प्रौद्योगिकी विकास प्राधिकरण से प्रत्येक ब्लाक के लिए एक किट देने के लिए कहा है, जिससे सभी छात्रों के आधार कार्ड बन जाएं और अपडेट हो जाएं। अगर समय से आधार कार्ड नहीं बने तो केंद्र की फ्लैगशिप योजनाओं के लाभ से छात्र वंचित भी हो सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
स्कूली छात्रों के आधार कार्ड बनाने में शिक्षा विभाग ने पूरे साल निष्क्रियता दिखाई। समीक्षा बैठकों में विचार मंथन और आदेश जारी तो खूब हुए, लेकिन कैमरा टीमों का गठन ही नहीं हो पाया। प्रत्येक ब्लाक से दो शिक्षकों को आधार कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, लेकिन शिविर किसी विद्यालय में नहीं लगाए। सारी कवायद प्रक्रिया में ही उलझी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
aadhaar
इसी बीच केंद्र ने आधार कार्ड बनाए जाने पर रोक लगा दी। वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है और केंद्र ने लगाम कसनी शुरू कर दी है तो महानिदेशालय ने केंद्रीय आधार प्राधिकरण से कुछ समय के लिए अनुरोध किया। इस पर केंद्र ने 31 मार्च तक समय दिया है। इस अरसे में बचे स्कूली बच्चों के आधार कार्ड बनाने का लिए कहा गया है।
विज्ञापन
aadhaar card
- फोटो : Getty Images
महानिदेशालय की ओर से हैदराबाद की आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी को पत्र भेजा गया। लेकिन कंपनी ने आने से इनकार कर दिया है। इससे शिक्षा विभाग की बेचैनी बढ़ गई है। इसके साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी विकास प्राधिकरण से प्रत्येक ब्लाक के लिए एक किट देने का अनुरोध किया जा रहा है।