{"_id":"5a6176194f1c1b7f268b53e2","slug":"bad-effect-of-chor-panchak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुरू हो गया चोर पंचक, अगर ऐसा किया तो होगा बेहद अशुभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हो गया चोर पंचक, अगर ऐसा किया तो होगा बेहद अशुभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 20 Jan 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
astrology
- फोटो : google
ज्योतिषाचार्य ओम प्रकाश सती के अनुसार आज यानी 19 जनवरी से चोर पंचक शुरू हो रहा है। हिंदू मान्यताओं में पंचक को अशुभ माना गया है।
Trending Videos
astrology
- फोटो : amarujala
पंचक शुक्रवार 19 जनवरी की दोपहर लगभग 2 बजे से शुरू होकर 24 जनवरी, बुधवार को सुबह लगभग 4 बजे तक रहेगा। इन दिनों में लेन-देन, निवेश, सौदे या किसी भी तरह की महत्वपूर्ण यात्रा नहीं करनी चाहिए।
astrology
- फोटो : amarujala
पंचक में चारपाई बनवाना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा करने से कोई बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। वहीं पंचक में जिस समय घनिष्ठा नक्षत्र हो उस समय घास, लकड़ी आदि जलने वाली वस्तुएं इकट्ठी नहीं करना चाहिए, इससे आग लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा, यम की दिशा मानी गई है। इन नक्षत्रों में दक्षिण दिशा की यात्रा करना हानिकारक माना गया है।
विज्ञापन
home decore
पंचक के दौरान जब रेवती नक्षत्र चल रहा हो, उस समय घर की छत नहीं बनाना चाहिए, ऐसा विद्वानों का कहना है। इससे धन हानि और घर में क्लेश होता है।