आने वाले दिनों में हड्डी गलाने वाली ठंड पड़ेगी या फिर राहत, कैसा रहेगा मौसम यह जानने के लिए क्लिक करें...
{"_id":"5a61a40a4f1c1b77268b52ce","slug":"weather-forecast-for-uttarakhand-state","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? पड़ेगी हड्डी गलाने वाली ठंड या फिर मिलेगी राहत, जानिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? पड़ेगी हड्डी गलाने वाली ठंड या फिर मिलेगी राहत, जानिए...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 20 Jan 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
weather
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश
- फोटो : PTI
अगले दो दिन में मौसम उत्तराखंड में करवट बदल सकता है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के आसार हैं। हालांकि गुरुवार को प्रदेश में दिनभर धूप खिली रही। बीते एक सप्ताह से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है।
snowfall
मौसम एक बार 23 जनवरी को करवट बदल सकता है। बारिश और बर्फबारी की संभावना है। चटख धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में मौसम शुष्क रहने और अगले 60 घंटों में पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्य उपासना
बृहस्पतिवार को सुबह से ही चटख धूप खिली थी। हल्की हवा चलने के बावजूद ठंड का एहसास नहीं हो रहा था। अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य चार डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
snowfall
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 23 एवं 24 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। निचले अक्षांश से विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश एवं बर्फबारी की संभावना है। 25 जनवरी से मौसम फिर सामान्य हो जाएगा।