योग के बाद अब बाबा रामदेव ने टेलीकॉम बाजार में भी दस्तक दे दी है। उन्होंने स्वदेशी सिम लांच किया है। जिसमें आपको इतने फायदे मिलेंगे जो आपने सोचे भी नहीं होंगे।
पतंजलि योगपीठ ने टेलीकॉम क्षेत्र में स्वदेशीकरण की नई पहल की है। इसके तहत पतंजलि के मुख्य संगठन भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला प्रकोष्ठ, युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पतंजलि स्वदेशी कार्डधरकों को देश की पूर्ण स्वदेशी टेलीकॉम कम्पनी ‘बीएसएनएल’ न्यून शुल्क पर एक प्लान उपलब्ध् करायेगी।
इस प्लान के अंतर्गत बीएसएनएल 144 रुपये में सभी नेटवर्क पर असीमित कॉल, प्रतिदिन दो जीबी डाटा, कोई रोमिंग चार्ज नहीं तथा 100 एसएमएस प्रतिदिन करने की सुविध मुहैया करायेगा। रविवार को स्वामी रामदेव ने बीएसएनएल का सिम एक कार्यक्रम में लांच किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत को स्वदेशी के माध्यम से आर्थिक महाशक्ति बनाने के अभियान का यह एक कदम है। उन्होंने कहा कि पतंजलि के 5000 से ज्यादा केन्द्रों, 600 जिलों, 5000 तहसीलों तथा 1 लाख से ज्यादा गांवों में पफैले हमारे कार्यकर्ताओं के माध्यम से पतंजलि स्वदेशी कम्पनी पूर्ण स्वदेशी नेटवर्क बीएसएनएल को प्रचारित-प्रसारित करेगा।
हमारा उद्देश्य टेलीकॉम क्षेत्रा की प्रतिस्पर्ध में पूर्ण स्वदेशी कम्पनी को पूरी ताकत प्रदान करना है। यही नहीं बीएसएनएल के 5 लाख काउंटर पर पतंजलि स्वदेशी समृद्घि कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। स्वामी रामदेव ने कहा कि स्वदेशी कार्डधारकों को स्वदेशी के उत्पादों पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। साथ ही कार्डधरक का 5 लाख रुपये का दुर्घटना मृत्यु बीमा तथा स्थाई विकलांगता पर 2.5 लाख रुपये का बीमा मिलेगा।