पूरे देश में 15 अगस्त और रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। एक ही दिन पड़े इन दोनों त्योहारों पर देश में लोग देश भक्ति के रंग में भी रंग गए और भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
बाबा रामदेव ने साधा पाक और इमरान पर निशाना, बोले- दोनों पूरी तरह हो चुके दिवालिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि योगपीठ में भी इन दोनों फेस्टिवल को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया, जहां बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में तिरंगा झंडा लहराकर पाकिस्तान पर करारा वार किया तो वहीं बाबा रामदेव की कलाई पर उनकी बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया और बाबा रामदेव ने अपनी बहनों को वचन दिया कि वह हमेशा ही उनकी रक्षा करेंगे।
बाबा रामदेव ने पाकिस्तान पर करारा वार करते हुए कहा कि नाम पाकिस्तान है मगर काम नापाक देश की तरह कर रहा है। हम चाहेंगे भगवान उनको सद्बुद्धि दे, क्योंकि पाकिस्तान के नागरिकों की हालत बर्बर है। पाकिस्तान को भारत के साथ ओछी हरकत न करके अपने देश के नागरिकों की दुर्दशा सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।
इमरान खान और पाकिस्तान पूरी तरह से दिवालिया हो चुके हैं। वह भारत से न भिड़कर अपनी बदहाली को ठीक करें। वह सबसे ज्यादा बेहतर होगा। वहीं बाबा रामदेव देश के लोगों से देश भक्ति की अपील की बाबा रामदेव का कहना है कि देशभक्ति का अर्थ है हम अपने लिए न्यूनतम साधनों का उपयोग करते हुए अपना सर्वस्व भारत माता पर न्यौछावर कर दें।
अनुच्छेद 370 हटाने पर कश्मीर के हालातों पर बाबा रामदेव ने कहा कि कश्मीर उन्नति करे और हम इस कार्य में आगे आकर काम करेंगे। पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव की कलाई पर कई बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लिया।