साइबर ठग ने व्हाटसएप पर जिलाधिकारी का फोटो लगाकर उप जिलाधिकारी को मैसेज भेज दिया। उनसे कुछ मदद मांगी गई मगर संदेह होने पर उप जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी को फोन कर मामले से अवगत कराया। तब पता चला कि ऐसा कुछ नहीं है। जिलाधिकारी के आदेश पर इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
{"_id":"62bcae3ca11c04765b5684a9","slug":"audacity-of-cyber-thugs-sought-help-from-sdm-by-becoming-dm-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime : साइबर ठगों का दुस्साहस... डीएम बनकर एसडीएम से ही कर डाली मांग, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime : साइबर ठगों का दुस्साहस... डीएम बनकर एसडीएम से ही कर डाली मांग, ऐसे हुआ खुलासा
Thu, 30 Jun 2022 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, विकासनगर (देहरादून)
अमर उजाला नेटवर्क, विकासनगर (देहरादून)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी की फर्जी आईडी...
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
cyber crime news
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को विकासनगर के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार के फोन पर जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार की फोटो लगे व्हाटसएप से मैसेज आया ‘हेलो विनोद कुमार आप कैसे हैं’। उप जिलाधिकारी कुछ समझ पाते इसके तुरंत बाद दूसरा मैसेज आया आप इस समय कहां हैं। वह मैसेज का जवाब देने ही वाले थे कि तभी तीसरा मैसेज आया। उप जिलाधिकारी मैसेज देखकर असमंजस में पड़ गए। उन्हें संदेह हुआ। उस मैसेज में यह भी कहा गया था कि मैं एक जरूरी मीटिंग में हूं, कुछ जरूरी मदद चाहिए।
Cyber Crime
- फोटो : Social Media
थोड़ी देर सोचने के बाद उप जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी को फोन कर मैसेज के संबंध में बात की। जिलाधिकारी ने ऐसे किसी मैसेज को भेजने से इन्कार करते हुए मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए। उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल के माध्यम से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : amar ujala
प्रारंभिक जांच में फेक आईडी बनाए जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा यह जानकारी मिल रही है कि राजस्थान में किसी स्थान से यह फेक आईडी संचालित की जा रही थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही मैसेज भेजने वाले का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
cyber crime
जिलाधिकारी की फेक आईडी से विकासनगर के उपजिलाधिकारी को व्हाटसएप मैसेज आने के बाद जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि कोई व्यक्ति उनकी व्हाटसएप पर फोटो लगाकर कॉल या मैसेज करे तो तत्काल पुलिस या साइबर सेल के नंबर 1930 पर शिकायत करें।