साइबर ठग ने व्हाटसएप पर जिलाधिकारी का फोटो लगाकर उप जिलाधिकारी को मैसेज भेज दिया। उनसे कुछ मदद मांगी गई मगर संदेह होने पर उप जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी को फोन कर मामले से अवगत कराया। तब पता चला कि ऐसा कुछ नहीं है। जिलाधिकारी के आदेश पर इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
Cyber Crime : साइबर ठगों का दुस्साहस... डीएम बनकर एसडीएम से ही कर डाली मांग, ऐसे हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को विकासनगर के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार के फोन पर जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार की फोटो लगे व्हाटसएप से मैसेज आया ‘हेलो विनोद कुमार आप कैसे हैं’। उप जिलाधिकारी कुछ समझ पाते इसके तुरंत बाद दूसरा मैसेज आया आप इस समय कहां हैं। वह मैसेज का जवाब देने ही वाले थे कि तभी तीसरा मैसेज आया। उप जिलाधिकारी मैसेज देखकर असमंजस में पड़ गए। उन्हें संदेह हुआ। उस मैसेज में यह भी कहा गया था कि मैं एक जरूरी मीटिंग में हूं, कुछ जरूरी मदद चाहिए।