{"_id":"5f11788e8ebc3e63c338e261","slug":"assaulting-nigerian-students-in-roorkee-bheem-army-protest-police-force-deployed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रुड़की के कॉलेज में विदेशी छात्रों से मारपीट पर भड़की भीम आर्मी, मची भगदड़, भारी फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की के कॉलेज में विदेशी छात्रों से मारपीट पर भड़की भीम आर्मी, मची भगदड़, भारी फोर्स तैनात
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 17 Jul 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रुड़की के भगवानपुर में आरआईटी कॉलेज में विदेशी छात्रों से मारपीट के मामले में आज भीम आर्मी ने हंगामा कर दिया। इस दौरान विदेशी छात्रों से मारपीट के मामले में हंगामा कर रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी फटकार कर कर शांत करने का प्रयास किया।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
पुलिस के लाठी फटकारने से भीम आर्मी कार्यकर्तओं में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई भीम आर्मी के एक युवक का पैर भी टूट गया। गौरतलब है कि तीन दी पूर्व दो विदेशी छात्रों से सुरक्षा गार्डों ने मारपीट कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने डायरेक्टर समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। साथ ही आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को इस मामले में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के बाहर पहुंचकर जमकर हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं यह लोग कॉलेज के डायरेक्टर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। जिसे देखते हुए कॉलेज के बाहर पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। इस पर यह लोग हंगामा करते रहे और पुलिस से उलझ गए। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को हटाने के लिए लाठी फटकारी। जिससे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
पुलिस भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रही है। साथ ही कॉलेज के बाहर भारी फोर्स तैनात है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कॉलेज मामले में पुलिस अपना काम कर रही है। कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।