Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्नोल्ड डिक्स का डांस छाया: गढ़वाली गाने पर एसडीआरएफ जवानों संग नाचे, सुरंग ऑपरेशन की सफलता पर ऐसे मनाया जश्न

Thu, 30 Nov 2023 02:13 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 30 Nov 2023 02:13 PM IST
विज्ञापन
Arnold Dix danced on Garhwali song with SDRF soldiers celebrated success of Silkyara Tunnel Operation
अर्नोल्ड डिक्स एसडीआरएफ जवानों संग नाचते। - फोटो : amar ujala

अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब एक्स पर डाले अपने नए वीडियो को लेकर वह चर्चा में हैं। वह गढ़वाली गाने पर एसडीआरएफ के जवानों संग डांस करते नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने लिखा है, कि सिलक्यारा सुरंग ऑपरेशन की सफलता पर जश्न।


 


इससे पहले सिल्क्यारा सुरंग से सभी 41 श्रमिकों के सफल बचाव पर अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड ने कहा था कि सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है, सभी माता-पिता को उनके बच्चों को घर पहुंचाने में मदद करना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमने एक अद्भुत टीम के रूप में काम किया। भारत के पास सबसे अच्छे इंजीनियर हैं। 

इस सफल मिशन का हिस्सा बनना बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा था कि मुझे मंदिर जाना है क्योंकि जो हुआ उसके लिए मैंने धन्यवाद देने का वादा किया था। यदि आपने ध्यान नहीं दिया है, तो हमने सिर्फ एक चमत्कार देखा है। वहीं वीडियो में गीत के जरिए बाबा बौखनाथ का धन्यवाद किया जा रहा है।

Trending Videos
Arnold Dix danced on Garhwali song with SDRF soldiers celebrated success of Silkyara Tunnel Operation
अर्नोल्ड - फोटो : ANI

वहीं, रोजाना भगवान की पूजा करने और चुनौतियों पर अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि मैंने अपने लिए कुछ नहीं मांगा, मैंने वहां मौजूद 41 लोगों और मदद करने वाले सभी लोगों के लिए प्रार्थना की।

Arnold Dix danced on Garhwali song with SDRF soldiers celebrated success of Silkyara Tunnel Operation
उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग - फोटो : amar ujala

सिल्कयारा सुरंग से सभी 41 श्रमिकों के सफल बचाव पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज ने भी अर्नोल्ड डिक्स को बधाई दी थी। संदेश पर डिक्स ने कहा कि धन्यवाद, श्रीमान प्रधान मंत्री... यह दिखाना मेरा विशेषाधिकार और खुशी है कि हम सिर्फ क्रिकेट में ही शानदार नहीं, हम अन्य काम भी करते हैं, जिसमें सुरंग बचाव भी शामिल है। 41 लोग बाहर हैं, सभी सुरक्षित हैं। सब कुछ सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arnold Dix danced on Garhwali song with SDRF soldiers celebrated success of Silkyara Tunnel Operation
Uttarkashi Tunnel Collapse - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने उत्तराखंड में सिल्क्यारा-बारकोट सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए सफलतापूर्वक बचाव अभियान चलाने के लिए भारतीय अधिकारियों की सराहना की थी।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  डीजीपी अशोक कुमार का तीन साल का कार्यकाल पूरा, विदाई समारोह में अनुभव साझा करते वक्त हुए भावुक

 

 

विज्ञापन
Arnold Dix danced on Garhwali song with SDRF soldiers celebrated success of Silkyara Tunnel Operation
सुरंग - फोटो : amar ujala

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सुरंग विशेषज्ञ प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स की भूमिका पर भी गर्व व्यक्त किया, जिन्होंने असंख्य चुनौतियों का सामना करते हुए दो सप्ताह तक चले ऑपरेशन की निगरानी की। अल्बानीज़ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय अधिकारियों की एक अद्भुत उपलब्धि। गर्व है कि ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स ने मैदान पर भूमिका निभाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed