फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काफिले से अचानक गायब हुई अन्ना हजारे की कार, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

Wed, 14 Feb 2018 07:47 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला , ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला , ऋषिकेश Updated Wed, 14 Feb 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
Anna hazare car missing from Convoy in rishikesh
anna hazare

उत्तराखंड पहुंचे अन्ना हजारे की कार अचानक काफिले से गायब हो गई। इसके बाद वहां पुलिस और समर्थकों में हड़कंप मच गया।

Anna hazare car missing from Convoy in rishikesh
anna hazare

गौहरीमाफी में जनसभा के बाद ग्रामसभा गढ़ी मयचक में प्रधान के घर खाने के लिए जा रहे अन्ना हजारे की कार अचानक काफिले से गायब हो गई, जिससे पुलिस और समर्थकों में हड़कंप मच गया। काफी देर बाद अन्ना से संपर्क होने के बाद पता चला कि तबियत खराब होने की वजह से वह मुनिकीरेती स्थित होटल पहुंच गए।

Anna hazare car missing from Convoy in rishikesh
anna hazare

पुलिस के मुताबिक अन्ना हजारे का सत्यनारायण मंदिर और गौहरीमाफी ग्रामसभा में जनसभा का कार्यक्रम तय था। इसके बाद उन्हें गढ़ी मयचक में प्रधान के घर खाने पर पहुंचना था। गौहरीमाफी में जनसभा समाप्त होने के बाद वाहनों के काफिले के साथ चल रही अन्ना हजारे की कार गढ़ी मयचक रोड से अचानक गायब हो गई। अन्ना हजारे की कार नहीं दिखने पर काफिले में चल रहे पुलिसकर्मियों और समर्थकों में हड़कंप मच गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anna hazare car missing from Convoy in rishikesh
anna hazare

अन्ना की कार नहीं होने पर समर्थकों के चेहरे हवाईयां उड़ गई। काफी देर बाद अन्ना हजारे से संपर्क होने के पता चला कि तबियत खराब होने की वजह से वह सीधे मुनिकीरेती स्थित होटल चल गए। आनन-फानन में समर्थक होटल पहुंचे।

विज्ञापन
Anna hazare car missing from Convoy in rishikesh
Anna Hazare

हालचाल जनने के बाद अन्ना ने थकान होने के कारण तबियत खराब होने की बात कही। पूर्व प्रधान संजय पोखरियाल ने बताया कि चिकित्सीय परामर्श और हल्दी का दूध पीने के बाद वह विश्राम के लिए कमरे में चले गए। रायवाला के कार्यवाहक थानाध्यक्ष रायचंद पुरसोड़ा ने बताया कि अन्ना हजारे को पुलिस लाइन से स्कॉट मिला था। बताया कि थाना क्षेत्र तक पुलिसकर्मी उनके साथ थे। गढ़ी मयचक ऋषिकेश कोतवाली में है। लिहाजा मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed