{"_id":"63a3ba74765a597e000d2f29","slug":"ankita-murder-case-vip-room-theory-is-not-being-resolved-uttarakhand-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ankita Murder Case: वीआईपी कमरे की थ्योरी को साबित करना टेढ़ी खीर, अंकिता की पुष्प के साथ हुई थी ये आखिरी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ankita Murder Case: वीआईपी कमरे की थ्योरी को साबित करना टेढ़ी खीर, अंकिता की पुष्प के साथ हुई थी ये आखिरी बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 22 Dec 2022 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इसी रिजॉर्ट में काम करती थी अंकिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 दिन बाद भी अंकिता हत्याकांड कांड के मुख्य किरदार के नाम का खुलासा नहीं हो सका। ‘वीआईपी गेस्ट आ रहे हैं मंडे को, तुम्हें उन्हें एक्स्ट्रा सर्विस देनी है।’ अंकिता भंडारी की पुष्प से हुई इस बातचीत में यह वीआईपी अब तक पर्दे के पीछे है।
इसमें पुलिस अधिकारियों की थ्योरी है कि वहां वीआईपी कमरा है जिसमें ठहरने वाले को ही वीआईपी कहा जाता है। इस थ्योरी को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी विधानसभा में बता चुके हैं। लेकिन, पुलिस के लिए इस थ्योरी को साबित करना टेढ़ी खीर होगा। सवाल उठता है कि यदि यही थ्योरी है तो पुलिस नार्को टेस्ट क्यों कराना चाहती है? यानी थ्योरी यह नहीं है और इसको शुरुआती पूछताछ के आधार पर ही सबको बता दिया गया है। वाकई कोई वीआईपी है।
यही नहीं, अगर नार्को नहीं हुआ और वीआईपी का नाम सामने आ गया तो यह थ्योरी अपने आप खत्म हो जाएगी। इससे यह भी साबित होता है कि पुलिस ने केवल चंद लोगों की बातों पर विश्वास करने के बाद वीआईपी का नाम ढूंढने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। विपक्ष और जनता के जवाबों में खुद मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल विधानसभा में कह चुके हैं कि कोई वीआईपी नहीं था। रिजॉर्ट में वीआईपी कमरे में ठहरने वाले मेहमानों को ही कहते हैं।
2 of 5
अंकिता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, इस वीआईपी का नाम जानने के लिए पुलिस ने पहले आरोपियों से पूछताछ की थी। इसके बाद वनंत्रा रिजॉर्ट के स्टाफ से भी पूछताछ की गई।
3 of 5
अंकिता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन सबने वीआईपी सूट (कमरे) की बात बताई थी। कहा गया था कि इसी को वीआईपी कमरा कहा जाता है। इसके लिए अलग से शुल्क लिया जाता है। इसमें ठहरने वाले को ही वीआईपी मेहमान कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ankita Bhandari Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
रिजॉर्ट काफी पुराना था। यहां वीआईपी सूट भी पहले से ही बने थे। अंकिता यहां हत्या से एक माह पहले काम करने आई थी। 18 दिसंबर को अंकिता गायब हो गई और सब कुछ अस्तव्यस्त हो गया।
ऐसे में वह वीआईपी भी नहीं आया। लेकिन, अंदेशा है कि यहां एक महीने के बीच कई वीआईपी आकर ठहरे होंगे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस कमरे में आकर ठहरने वाले लोगों का ब्योरा भी जुटाया है। सूत्रों के मुताबिक इन सबके नाम भी चार्जशीट में शामिल किए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।