फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: मुकदमे की पैरवी के लिए नियुक्त होगा विशेष अधिवक्ता, 15 दिसंबर को दाखिल होगी चार्जशीट

Tue, 13 Dec 2022 08:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Dec 2022 08:34 PM IST
विज्ञापन
Ankita Murder Case: Special advocate will be appointed for case
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

अंकिता हत्याकांड के मुकदमे की पैरवी के लिए एक विशेष अधिवक्ता नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने न्याय विभाग को पत्र लिखा है। ताकि, मुकदमे की पैरवी में अभियोजन के पक्ष को मजबूती से पेश किया जा सके। माना जा रहा है कि इससे आरोपियों को सजा दिलाने में तेजी से काम किया जा सकेगा।



Ankita Murder Case: नार्को टेस्ट के लिए पुलकित ने SIT के सामने रखी ये शर्त, सबूतों से छेड़छाड़ का जताया अंदेशा

बता दें कि अंकिता के तीन हत्यारोपियों में से दो ने नार्को टेस्ट की सहमति दे दी है। तीसरे ने 10 दिन का समय मांगा है। न्यायालय ने टेस्ट की मांग पर सुनवाई को 22 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने बताया कि एसआईटी ने चार्जशीट पूरी तरह तैयार कर ली है। 

Ankita Murder Case: Special advocate will be appointed for case
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला

आगामी 15 दिसंबर को चार्जशीट भी दाखिल कर दी जाएगी। मुकदमे में ट्रायल के लिए एक विशेष अधिवक्ता नियुक्त करने की मांग न्याय विभाग से की गई है। यह अधिवक्ता सिर्फ इस केस की ही पैरवी करेगा। लिहाजा, वह बेहतर तैयारियों के साथ अभियोजन की कहानी को सिद्ध कर सकेगा। न्याय विभाग से जल्द ही इसका फैसला आ सकता है। 

Ankita Murder Case: Special advocate will be appointed for case
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

दरअसल, सेशन कोर्ट में सरकार की तरफ से केस लड़ने के लिए एक शासकीय अधिवक्ता की नियुक्ति की जाती है। संबंधित कोर्ट के लगभग सभी केसों में अभियोजन की ओर से यही शासकीय अधिवक्ता पैरवी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case: Special advocate will be appointed for case
कोर्ट - फोटो : istock

ऐसे में उसके पास कई केस होने के कारण वह किसी विशेष केस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसी कारण इस केस के लिए विशेष अधिवक्ता नियुक्त करने की मांग की गई है। इससे पहले यूकेएसएसएससी की परीक्षाओं में हुई धांधली के मुकदमों में भी विशेष अधिवक्ता नियुक्त किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Ankita Murder Case: Special advocate will be appointed for case
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय फॉरेंसिक लैब चंडीगढ़ ने इस केस से संबंधित सभी सैंपलों की जांच रिपोर्ट एसआईटी को भेज दी है। एसआईटी ने मौके से मिले दस्तावेज, मोबाइल स्क्रीन शॉट, दो आरोपियों के मोबाइल फोन, अंकिता का स्वैब आदि सैंपल जांच को भेजे थे। पुलिस के अनुसार, इन सब साक्ष्यों को शामिल करते हुए 15 दिसंबर को चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed