18 सितंबर को हत्याकांड के दिन पुलकित आर्य और अंकित गुप्ता ने अंकिता से मारपीट की थी। अंकिता बार-बार हेल्प मी हेल्प मी, मुझे यहां से बाहर निकालो, मुझे यहां से जाना है चिल्ला रही थी। पुलकित आर्य और अंकित चार वीआईपी मेहमान को अतिरिक्त सेवा देने के लिए उस पर दबाव बना रहे थे।
Ankita Murder Case: किसने तुड़वाया पुलकित का वनंत्रा रिजॉर्ट! फिर गरमाया मुद्दा, अब सामने आई ये नई कहानी
ये बातें वनंत्रा रिजॉर्ट में काम करने वाले उत्तरप्रदेश के बिजनौर निवासी एक कर्मचारी ने अमर उजाला से बातचीत में बताई हैं। कर्मचारी ने बताया कि 18 सितंबर को वह रिजॉर्ट की पहली मंजिल पर मेहमानों का सामान रखने वाले कमरे में था।
Ankita Murder Case: अंकिता की गुमशुदगी और मौत को उसके दोस्त के सिर मढ़ना चाह रहा था पुलकित, सुनाई थी ये कहानी
अचानक उसने किसी के चिल्लाने की आवाज सुनी। बताया कि जब उसने और एक अन्य कर्मचारी ने नीचे देखा तो अंकिता के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। अंकिता हेल्प मी हेल्प मी, मुझे यहां से बाहर निकालो, मुझे यहां से जाना है कह रही थी।
2 of 5
आरोपी पुलकित आर्य
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान पुलकित या अंकित में से कोई बाहर आया और अंकिता का मुंह दबाकर उसको कमरे में ले गया। इस दौरान मजबूत कद काठी के युवक बाहर खड़े थे। कर्मचारी ने बताया कि इस बीच वह सामान लेने के लिए अकेला बाहर आ गया। बाहर एक काली रंग की लग्जरी कार खड़ी थी।
3 of 5
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी
- फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी ने बताया कि पुलकित आर्य के निजी सहायक अंकित गुप्ता से मिलने के बाद चारों युवक काली कार से वापस लौट गए। यह वही चार युवक थे जिनको अतिरिक्त सेवा देने के लिए अंकिता पर दबाव बनाया जा रहा था। कर्मचारी ने बताया कि इससे पहले भी पुलकित आर्य ने अंकिता के साथ शराब के नशे में छेड़छाड़ की थी।
4 of 5
अंकिता भंडारी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद से चारों वीआईपी मेहमान की पहचान कर ली है। एसआईटी जल्द ही चारों लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है।
5 of 5
पुलकित अंकित और सौरभ
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 18 सितंबर की देर रात अंकिता की हत्या कर दी गई थी। आरोप में रिजॉर्ट मालिक पुलकित, मैनेजर सौरभ और अंकित को पुलिस ने 23 सितंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अब पलिस ने तीनों की रिमांड भी ले ली है। पुलिस अब आरोपियों के साथ पूरा घटनाक्रम रिक्रीएट करने की तैयारी कर रही है।