फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकिता हत्याकांड: 36 दिन से कनेक्शन कटा...तो फिर डिस्चार्ज बैटरी से कैसे लगी पुलकित की फैक्टरी में आग?

Mon, 31 Oct 2022 06:30 AM IST
अलका त्यागी जितेंद्र जोशी, अमर उजाला, ऋषिकेश
जितेंद्र जोशी, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 Oct 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Ankita Murder Case: fire broke out in Pulkit Arya factory become Mystery now
पुलकित की फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

पौड़ी जिला प्रशासन के वनंत्रा रिजॉर्ट को जेसीबी से तोड़ने के अगले दिन सुबह ऊर्जा निगम ने रिजॉर्ट और स्वदेशी आर्गेनिक फैक्टरी का विद्युत कनेक्शन काट दिया था। 36 दिनों से रिजॉर्ट और फैक्टरी में बिजली की आपूर्ति बंद पड़ी थी। ऐसे में अगर इनवर्टर बैटरी से आपूर्ति जारी थी तो अगले 10-12 दिनों में बैटरी डिस्चार्ज हो गई होती। लेकिन पुलिस इनवर्टर बैटरी को ही आग लगने का पहला कारण मान रही है। 



Ankita Murder Case: हत्याकांड के बाद दूसरी बार लगी पुलकित की फैक्टरी में आग, साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

अंकिता हत्याकांड में पुलकित आर्य सहित तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश के चलते पौड़ी जिला प्रशासन ने 23 सितंबर की रात को वनंत्रा रिजॉर्ट का आगे का हिस्सा जेसीबी से ढहा दिया था। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से आदेश मिलने के बाद 24 सितंबर को सुबह 8.30 बजे वनंत्रा रिजॉर्ट और फैक्टरी का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था।

Ankita Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, अब संपत्तियों की भी होगी जांच

रविवार सुबह फैक्टरी में आग लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लगा कि फैक्टरी का कनेक्शन नहीं कटा है। लेकिन मौके पर मौजूद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने बताया कि 24 सितंबर को ही कनेक्शन काट दिया गया था। फैक्टरी में बिजली की आपूर्ति बंद होने पर मशीनों के संचालन के लिए रखा जनरेटर भी बंद पड़ा था।

पुलिस टीम फैक्टरी में इधर-उधर खोजते हुए घरों में इस्तेमाल होने वाले इनवर्टर और सिंगल ट्यूबुलर बैटरी तक पहुंच गई। पुलिस ने एक निजी इलेक्ट्रिशीयन से इनवर्टर की बैटरी के कनेक्शन को कटवाया। जब पुलिस से आग लगने का कारण पूछा गया तो थाना प्रभारी का कहना था कि प्रथम दृष्टया में इनवर्टर बैटरी की आपूर्ति से हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।  

Ankita Murder Case: fire broke out in Pulkit Arya factory become Mystery now
पुलकित की फैक्टरी रखी बैटरी - फोटो : अमर उजाला

10-12 दिन तक ही काम करती है बैटरी
इनवर्टर बैटरी दुकान संचालक राजू कुमार का कहना है कि अगर विद्युत आपूर्ति बंद हो जाए और इनवर्टर बैटरी की आपूर्ति को बंद न किया जाए तो करीब 10-12 दिन तक बैटरी काम करेगी। इसके बाद बैटरी डिस्चार्ज हो जाएगी। पुलिस का दूसरा तर्क है कि जब इलेक्ट्रिशीयन ने बैटरी को छुआ तो वह गर्म थी। फैक्टरी के पहले तल पर भीषण आग लगी हुई थी, इनवर्टर और बैटरी पहले तल के नीचे बनी दुछत्ती में रखी थी। जब छत पर आग लगी थी तो नीचे के सामान का भी गर्म होना लाजमी था। पुलिस की थ्योरी के उलट आग कैसे लगी है अब तक यह रहस्य बना हुआ है।

Ankita Murder Case: fire broke out in Pulkit Arya factory become Mystery now
पुलकित आर्य की फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

24 सितंबर को भी लगी थी आग
24 सितंबर को चीला बैराज से बरामद हुए अंकिता भंडारी के शव को एम्स में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। तब एम्स में हत्याकांड के विरोध में जबर्दस्त प्रदर्शन हो रहा था। ऋषिकेश और लक्ष्मणझूला के आसपास के थानों चौकियों की पुलिस फोर्स एम्स में तैनात थी। इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में पुलकित आर्य की फैक्टरी में आग लग गई। आनन-फानन में एसपी सिटी हरिद्वार स्वतंत्र कुमार दमकल वाहन के साथ फैक्टरी में पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान फैक्टरी के अंदर रखा काफी सामान जल गया था। घटना के बाद मौके पर एक कंपनी पीएसी और पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case: fire broke out in Pulkit Arya factory become Mystery now
पुलकित आर्य की फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

दूसरी बार लगी आग तो जागी पुलिस
स्वदेशी ऑर्गेनिक फैक्टरी में एक छोटे दमकल वाहन की मदद से आग बुझाई गई थी। लेकिन आग बुझाने के बावजूद अंदर रखे सामान से लगातार हल्का धुआं और गंध आ रही थी। कई दिनों तक अंदर का सामान सुलगता रहा। लेकिन किसी ने भी इसको गंभीरता से नहीं लिया। रविवार को अचानक आग लगने के बाद पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों को अंदर जले हुए सामान को पूरी तरह से पानी से तर करने के लिए कहा। अंदरखाने कहीं न कहीं पुलिस को भी ऐसा लग रहा है कि पिछली बार लगी आग ने कहीं सुलगते-सुलगते ही भीषण रूप न ले लिया हो।

विज्ञापन
Ankita Murder Case: fire broke out in Pulkit Arya factory become Mystery now
पुलकित आर्य की फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

पुलकित के कमरे के ऊपर रखा था इनवर्टर
पुलकित आर्य फैक्टरी के नीचे बने आलीशान कमरे में रहता था। कमरे के ठीक सामने उसका ऑफिस था। पुलिस जिस इन्वर्टर बैटरी की आपूर्ति से शॉर्ट सर्किट होने की बात कह रही है वह ठीक पुलकित आर्य के कमरे के ऊपर है। ऐसा भी हो सकता है कि इनवर्टर बैटरी से पुलकित आर्य और उसके ऑफिस में आपूर्ति दी गई होगी। इनवर्टर बैटरी भी घरेलू प्रयोग वाली है। लेकिन इनवर्टर बैटरी की आपूर्ति किस जगह दी गई है यह जांचने की पुलिस ने कोशिश नहीं की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed