देहरादून पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड पुलिस और हंस फाउंडेशन की ओर से आयोजित 10 और 21 किमी देहरादून मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने राष्ट्रीय एकता और नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। सीएम और डीजीपी ने दौड़ में भी हिस्सा लिया। मैराथन में देश-विदेश के करीब 15 हजार एथलीटों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को डीजीपी और फाउंडेशन ने सम्मानित किया।
Dehradun: नशा मुक्ति का संदेश लेकर दौड़े 15 हजार लोग, देश-विदेश से पहुंचे एथलीट, इन्हें मिला लाखों का इनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैराथन में किशोरों से लेकर बुजुर्गों तक ने 10 और 21 किमी दौड़ में प्रतिभाग किया। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज, माता मंगला, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, गौरव मनकोटी मौजूद रहे। विजेताओं को डीजीपी ने पुरस्कृत किया।
मैराथन शुरू होने से पहले पुलिस लाइन में सुबह से प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने देशभक्ति के गानों पर प्रस्तुति देकर प्रतिभागियों में जोश भर दिया। उन्होंने देश मेरा समेत तमाम गानों पर प्रस्तुति दी। वहीं, उत्तराखंड के युवा कलाकार गौरव मनकोटी ने भी रैप की प्रस्तुति देते हुए युवाओं में जोश भरा।
ये रहे विजेता
10 किमी ओपन श्रेणी में अशोक कुमार प्रथम, आरिफ अली द्वितीय औरसौरभ बरनवाल तृतीय रहे। बी श्रेणी में राजेश कुमार प्रथम, मुकेश राणा द्वितीय और जोगिंदर सिंह तृतीय रहे। 16-20 वर्ष आयु लड़कों में लव प्रथम, आशुतोष सिंह द्वितीस और मोनू कुमार तृतीय रहे। महिलाओं में तमसी सिंह प्रथम, माया कुमारी द्वितीय और रिशू यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 10 किमी दौड़ (20-45 वर्ष) में किरण प्रथम, एकता रावत द्वितीय और रिंपी प्रजापति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 21 किमी दौड़ में लड़कों में अश्विनी सैनी प्रथम, प्रवीण द्वितीय और सौरभ तृतीय रहे। पुरुष ओपन में कार्तिक कुमार प्रथम, अनिल कुमार द्वितीय और साहिल गिल तृतीय रहे। 45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में सुरेश कुमार प्रथम, चरण सिंह द्वितीय और समीर तीसरे स्थान पर रहे। 21 किमी की दौड़ (16-20 वर्ष) लड़कियों में विनीता गुर्जर प्रथम, आशा बिष्ट द्वितीय और निकिता ने तीसरे स्थान पर रहीं। 21 किमी बी श्रेणी में माया प्रथम, रीता शर्मा द्वितीय रहीं। महिलाओं की ओपन श्रेणी दौड़ में अंकिता प्रथम, उजाला द्वितीय और प्रिंसी तीसरे स्थान पर रहीं।
चित्रकला के विजेताओं को भी किया पुरस्कृत
थीम के अंतर्गत स्कूल, कॉलेजों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। कक्षा एक से आठ तक में दून ब्लॉसम स्कूल की निरमता कौर प्रथम, अभिजीत बिष्ट द्वितीय और कनिका कुमारी तृतीय रहीं। कक्षा नौ से 12 तक में गौतम इंटरनेशनल स्कूल के अक्षत प्रथम और जीएचएचएस स्कूल की अलीना अंसारी द्वितीय और मियावाला के राजकीय इंटर कॉलेज के ध्रुव वर्मा और निशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज वर्ग में आईसीएफएआई विवि की आयुषी सिरोही ने प्रथम, पल्लवी वर्मा ने द्वितीय एवं तृषा चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।