फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita murder Case: पुष्प का वीडियो न आता तो सामने नहीं आती सच्चाई, बेहद अहम साबित होगी गवाही

Tue, 20 Dec 2022 09:55 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 20 Dec 2022 09:55 AM IST
विज्ञापन
Ankita murder Case Due to  Ankita friend Pushp video arrival of VIP was revealed Uttarakhand news in hindi
Ankita Bhandari Murder Case - फोटो : अमर उजाला

शुरुआत में पुलिस केवल हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनकी कहानी पर आगे बढ़ रही थी। इसी बीच अंकिता का दोस्त पुष्प आगे आया और हत्या के एक दिन पहले अंकिता से हुई बातचीत को वायरल कर दिया। उसने एक वीडियो जारी कर सारी कहानी बताई। इसी से पता चला कि वहां कोई वीआईपी आने वाला था।

 

उसे स्पेशल सेवा देने के लिए अंकिता पर दबाव बनाया जा रहा था। ऐसे में पुलिस की जांच को नई दिशा मिली। इसके साथ ही वीआईपी के नाम का खुलासा करने का दबाव भी पुलिस पर बढ़ता गया। अब माना जा रहा है कि पुष्प की गवाही ही इसमें अहम साबित होगी। 

ये है पूरा घटनाक्रम 
18 सितंबर की रात को वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने राजस्व पुलिस चौकी में अपनी कर्मचारी अंकिता भंडारी के गुमशुदा होने की शिकायत दी थी। करीब तीन दिनों तक इस मामले की ढिलाई से जांच की गई। इसके बाद शासन के निर्देश पर मामले को रेगुलर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सारी बात उगल दी।

Ankita murder Case Due to  Ankita friend Pushp video arrival of VIP was revealed Uttarakhand news in hindi
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

पता चला कि पुलकित और अंकिता के बीच झगड़ा हुआ था। ऋषिकेश से लौटते वक्त अंकिता और पुलकित के बीच नहर किनारे फिर से विवाद हुआ। इस बीच पुलकित ने अंकिता को नहर में धक्का दे दिया था।

Ankita murder Case Due to  Ankita friend Pushp video arrival of VIP was revealed Uttarakhand news in hindi
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने इस मामले में 22 सितंबर को पुलकित, अंकित और सौरभ को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita murder Case Due to  Ankita friend Pushp video arrival of VIP was revealed Uttarakhand news in hindi
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला

ये होंगे मुख्य गवाह
अंकिता का दोस्त पुष्प, रिजॉर्ट के कर्मचारी, अंकिता का पोस्टमार्टम करने वाले एम्स के डॉक्टर, डीएनए जांच करने वाले फोरेंसिक एक्सपर्ट, केंद्रीय एफएसएल के फोरेंसिक डॉक्टर, मुकदमे के वादी अंकिता के पिता, विवेचना करने वाले पुलिस के अधिकारी। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सेल्फी लेने के बाद महिला ने फंदा लगाकर दे दी जान, मासूम की आंख खुली तो मां को देख सहम गया

विज्ञापन
Ankita murder Case Due to  Ankita friend Pushp video arrival of VIP was revealed Uttarakhand news in hindi
Ankita Bhandari Murder Case - फोटो : अमर उजाला

दस्तावेजी और वस्तु साक्ष्य 
अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, स्वैब की डीएनए रिपोर्ट, मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट, अंकिता के कपड़े, तीनों आरोपियों के मोबाइल, पुष्प और अंकिता की चैट।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed