फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: नार्को टेस्ट के लिए तैयार हुआ पुलकित, कोर्ट के सामने रखी इन सवालों को शामिल करने की मांग

Tue, 03 Jan 2023 09:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Jan 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
Ankita Murder Case: Court Hearing today for Narco test of all three accused
पुलकित अंकित और सौरभ - फोटो : अमर उजाला

अंकिता हत्याकांड के आरोपियों ने सशर्त लाइव नार्को टेस्ट की मांग की है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने मंगलवार को कोर्ट के सामने आरोपी पुलकित आर्य का जेल से लिखा हुआ पत्र पेश किया। इस पत्र के माध्यम से आरोपी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल भी खड़े किए हैं। 


 
Ankita Murder Case: अंकिता को जबरन गले लगाने वाला मेहमान भी है अहम गवाह, खोले रिजॉर्ट के सारे राज

मंगलवार को कोर्ट में बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित सजवाण ने बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की ओर से अदालत के आदेश के क्रम में नार्को टेस्ट के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया है। पत्र में उसने कहा है कि पुलिस की ओर से उसके झूठे बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस राजनीतिक व्यक्तियों और मीडिया के दबाव में केवल दो प्रश्नों को ही नार्को टेस्ट में शामिल कर रही है, जबकि अन्य तथ्यों का उजागर होना भी जरूरी है।

पुलकित ने नार्को टेस्ट कोर्ट के संरक्षण में ही कराने की बात कही है। इसके साथ ही नार्को टेस्ट की वीडियोग्राफी भी कोर्ट के समक्ष लाइव कराने की शर्त लगाई है। यह भी शर्त लगाई गई है कि नार्को टेस्ट की वीडियोग्राफी की टेंपरिंग न हो। नार्को टेस्ट के दौरान उसे अपने वकील को साथ रखने की अनुमति भी प्रदान की जाए।

Ankita Murder Case: Court Hearing today for Narco test of all three accused
एडीजी वी. मुरुगेशन - फोटो : अमर उजाला

आरोपी पुलकित आर्य ने इन सवालों को भी शामिल करने को कहा
- अंकिता को नहर में धक्का किसने दिया और उसे मारने की साजिश किसने रची।
- घटना की शाम अंकिता अपनी मर्जी से हमारे साथ गई थी या उसे जबरदस्ती ले गए।
- क्या किसी ने अंकिता को बचाने की कोशिश की।
- क्या हमने अंकिता को किसी वीआईपी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाया।
- अंकिता के परिवार एवं मित्र पुष्प के साथ अंकिता के कैसे संबंध थे। इस बारे में अंकिता ने हमें क्या-क्या बताया।
- अंकिता का दोस्त पुष्प उसके साथ शादी के लिए क्यों मना कर रहा था। अंकिता ने इस बारे में हम तीनों को क्या-क्या बताया।

Ankita Murder Case: Court Hearing today for Narco test of all three accused
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को कोटद्वार की सिमलचौड़ अदालत में गहमागहमी रही। ठीक 12 बजे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावना पांडेय की अदालत ने सुनवाई शुरू की। अभियोजन और बचाव पक्ष ने अपनी दलीलें पेश की। करीब आधे घंटे तक चली बहस के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली तिथि पांच जनवरी निर्धारित कर दी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रावत और सहायक अभियोजन अधिकारी गोविंद सिंह नेगी ने नार्को व पॉलीग्राफ कराने के पक्ष में सशक्त दलीलें दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case: Court Hearing today for Narco test of all three accused
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि 18 सितंबर की रात को वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने राजस्व पुलिस चौकी में अपनी कर्मचारी अंकिता भंडारी के गुमशुदा होने की शिकायत दी थी। करीब तीन दिनों तक इस मामले की ढिलाई से जांच की गई। इसके बाद शासन के निर्देश पर मामले को रेगुलर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सारी बात उगल दी।

विज्ञापन
Ankita Murder Case: Court Hearing today for Narco test of all three accused
अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला

पता चला कि पुलकित और अंकिता के बीच झगड़ा हुआ था। ऋषिकेश से लौटते वक्त अंकिता और पुलकित के बीच नहर किनारे फिर से विवाद हुआ और इस बीच पुलकित ने अंकिता को नहर में धक्का दे दिया था। पुलिस ने इस मामले में 22 सितंबर को पुलकित, अंकित और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed