फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Games: अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने को बेताब एथलेटिक्स की नई सनसनी, उत्तराखंड को दिलाए दो स्वर्ण-एक रजत

Thu, 13 Feb 2025 03:02 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 13 Feb 2025 03:02 PM IST
सार

एथलेटिक्स की नई सनसनी अंकिता ध्यानी अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने को बेताब है। अपने शानदार प्रदर्शन से अंकिता ने उत्तराखंड को दो स्वर्ण और एक रजत पदक दिलाया है।

विज्ञापन
Ankita Dhyani new sensation of athletics won two gold and one silver medal for Uttarakhand National Games 2025
अंकिता ध्यानी - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय खेलों ने अंकिता ध्यानी के रूप में एक नया नगीना दिया है। उत्तराखंड के ठेठ पहाड़ी गांव की इस बेटी ने राज्य के लिए दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर खेल जगत में नई सनसनी पैदा कर दी है। अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से अंकिता ने संकेत साफ कर दिए कि अब वह अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने को बेताब है।



पौड़ी जिले के मेरुडा गांव की ओलंपियन अंकिता ध्यानी ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों की 10 हजार मीटर रेस में पहले राज्य को रजत पदक दिलाया। जिसके बाद उसने तीन हजार मीटर रेस में स्वर्ण पदक के बाद बुधवार को 5000 मीटर रेस में एक बार फिर स्वर्ण पदक दिलाकर यह साबित कर दिया कि एथलीट में उसके आस पास कोई नहीं है।

 

Ankita Dhyani new sensation of athletics won two gold and one silver medal for Uttarakhand National Games 2025
अंकिता ध्यानी - फोटो : अमर उजाला

सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक में दौड़ने वाली अंकिता की इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी है। उसकी रिश्ते की बहन अनीशा बताती है कि अंकिता का यहां तक का सफर आसान नहीं था। इसके पीछे उसका लंबा संघर्ष रहा है।

Ankita Dhyani new sensation of athletics won two gold and one silver medal for Uttarakhand National Games 2025
अंकिता ध्यानी - फोटो : अमर उजाला

2015 में उसने मेरुडा गांव में पहाड़ के पथरिले रास्तों में दौड़ की शुरूआत की। हर दिन सुबह व शाम को वह प्रैक्टिस करती थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Dhyani new sensation of athletics won two gold and one silver medal for Uttarakhand National Games 2025
अंकिता ध्यानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में बने सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक में 5000 मीटर की दौड़ के दौरान बुधवार को अंकिता महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव से लगातार पीछे थी। जिससे एक बार को ऐसा लग रहा था कि कहीं अंकिता दौड़ में अधिक न पिछड़ जाए, लेकिन अंतिम समय पर उसने महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव को करीब 20 मीटर पीछे छोड़कर गोल्ड अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें...UCC Uttarakhand: किसी अन्य व्यक्ति को नहीं दी जाएगी पंजीकरण की सूचना...मन में हैं कई सवाल तो यहां मिलेंगे जवाब

 

विज्ञापन
Ankita Dhyani new sensation of athletics won two gold and one silver medal for Uttarakhand National Games 2025
National Games 2025 - फोटो : संवाद

अंकिता 5000 मीटर रेस में राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ने के बेहद करीब है। यह रिकार्ड यूपी की पारूल चौधरी के नाम है, जिसने 15 मिनट 10.35 सेकंड में यह दौड़ पूरी की थी। अंकिता ने बुधवार को 15 मिनट 56.03 सेकंड में यह रेस जीती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed