मसूरी विधायक गणेश जोशी को उस समय बड़ी फजीहत का सामना करना पड़ा जब अमित शाह ने फटकार लगाते हुए उन्हें मंच से दूर खदेड़ दिया।
2 of 11
amit shah angry on ganesh joshi
- फोटो : अमरउजाला
दरअसल यह सारा मामला तब हुआ जब हल्द्वानी में प्रांतीय परिषद की बैठक में शामिल होने पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह स्टेज पर जाते वक्त विधायक जोशी के धक्के से गिरते-गिरते बचे।
3 of 11
amit shah angry on ganesh joshi
- फोटो : अमरउजाला
इतना होना था कि शाह का पारा चढ़ गया और वह जोशी पर भड़क उठे। यही नहीं उन्होंने जोशी को सभास्थल से दूर खदेड़ दिया।
4 of 11
amit shah angry on ganesh joshi
- फोटो : अमरउजाला
हल्द्वानी के बाटिका बैंक्वेट हाल में चल रही भाजपा प्रांतीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे शाह कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर मंच की तरफ बढ़ रहे थे। शाह के साथ उनकी जेड प्लस सुरक्षा में लगी फ्लीट भी थी।
5 of 11
amit shah angry on ganesh joshi
- फोटो : अमरउजाला
इसी बीच शाह के बगल में आने के लिए विधायक जोशी बीच में घुस गए जिससे शाह को धक्का लग गया। शाह लड़खड़ा गए और गिरते-गिरते बचे। शाह को गिरता देख सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सुरक्षा फ्लीट ने शाह को घेर लिया। (लाल घेरे में गणेश जोशी।)