फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुड़की: भाजपा अध्यक्ष के स्वागत ने कराई फजीहत, चारों तरफ लगा जाम, बीच में फंसी एंबुलेंस, तस्वीरें...

Fri, 24 Jan 2020 07:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/भगवानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/भगवानपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Jan 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Ambulance Stuck in traffic jam during uttarakhand bjp president Bansidhar Bhagat welcome in roorkee
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के रुड़की और भगवानपुर में स्वागत समारोह ने हाईवे से शहर के अंदर तक वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम होने से भगवानपुर में मंडी समिति के बाहर हाईवे पर दो किमी तक जाम लग गया तो रुड़की में बोट क्लब से जादूगर रोड पर स्कूली बच्चे भी जाम में फंसे रहे। 

Ambulance Stuck in traffic jam during uttarakhand bjp president Bansidhar Bhagat welcome in roorkee
ट्रैफिक जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

वहीं भगवानपुर में एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जिससे महिला मरीज की जान सांसत में फंस गई। भाजपाइयों ने मिशनरी अस्पताल के मुख्य गेट पर ही अपनी कारें खड़ी कर दी, जिससे आने-जाने का रास्ता बंद हो गया। काफी देर तक एंबुलेंस मरीज को लेकर गेट पर खड़ी रही। बाद में किसी ने संवेदनशीलता दिखाई और मालिकों से कार हटवाई। इसके बाद एंबुलेंस मरीज को लेकर अस्पताल पहुंची।

Ambulance Stuck in traffic jam during uttarakhand bjp president Bansidhar Bhagat welcome in roorkee
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

ट्रैफिक लाइन पास में होने के बावजूद कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर नहीं आया। बाद में खुद यातायात निरीक्षक पहुंचे और वाहनों को हटवाया। भगवानपुर स्थित मंडी परिसर में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपनी फोर और टू व्हीलर वाहनों से पहुंचे। यहां भाजपाइयों ने मंडी समिति के बाहर सड़क पर वाहन खड़े कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ambulance Stuck in traffic jam during uttarakhand bjp president Bansidhar Bhagat welcome in roorkee
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। देखते ही देखते दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। स्वागत समारोह समाप्त होने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सही किया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष के रुड़की पहुंचने पर भी जाम के हालात बन गए। बोट क्लब के पास आयोजित स्वागत समारोह में भाजपाई अपनी कारों और बाइकों से पहुंचे। 

विज्ञापन
Ambulance Stuck in traffic jam during uttarakhand bjp president Bansidhar Bhagat welcome in roorkee
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

यहां उन्होंने सड़क के दोनों तरफ अपने वाहन पार्क कर दिए। इसी बीच करीब दो बजे स्कूलों की छुट्टी हुई तो बोट क्लब से जादूगर रोड तक जाम लग गया और स्कूली बच्चे काफी देर तक फंसे रहे, लेकिन यहां किसी ने उनकी परेशानी को गंभीरता से नहीं लिया। ट्रैफिक लाइन भी चंद कदमों की दूरी पर है पर किसी ने यातायात व्यवस्था सही करने की जहमत नहीं उठाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed