फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून में आज नए ट्रैफिक प्लान का ट्रायल, पीक टाइम पर निकला पुलिस का पसीना

Fri, 24 Jan 2020 03:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 Jan 2020 03:49 PM IST
सार

  • वर्किंग-डे पर आज पहली बार गांधी पार्क के चारों तरह सुबह छह बजे से लागू हुआ नया प्लान  

विज्ञापन
New traffic plan trial in Dehradun apply from today
- फोटो : अमर उजाला

चार दिन की कवायद के बाद आज शुक्रवार को पुलिस ने वर्किंग-डे में पहली बार प्लान लागू कर दिया है। इसी कड़ी में यातायात संचालन में अवरोध बनने वाले कई चौराहों के डिवाइडराें को ध्वस्त कर दिया है। हालांकि सुबह के वक्त ट्रैफिक का कुछ दबाव बना रहा, लेकिन जाम जैसी स्थिति नहीं देखने को मिली। नए प्लान के तहत आज वाहनों को बे-रोकटोक जाने दिया जा रहा है। लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए गए हैं।



 

New traffic plan trial in Dehradun apply from today
traffic - फोटो : अमर उजाला

सुबह से लेकर दोपहर बाद तक वाहन बिना रोक-टोक के चलते रहे। लेकिन पीक टाइम पर स्कूल छूटने के बाद एस्लेहॉल, लैंसडॉन चौक और तिब्बती मार्केट में तरफ जाम लग गया। जिससे लोगों को परेशानी को सामना करना पड़ा और ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई।

New traffic plan trial in Dehradun apply from today
- फोटो : अमर उजाला

डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बृहस्पतिवार रात तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पुलिस ने रविवार को पहला ट्रायल किया था। तीसरे पहर तक तो यातायात सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन उसके बाद यातायात का दबाव बढ़ा तो कई चौराहों पर जाम लग गया था। प्लान को लागू करने में आ रही खामियों को दून करने का काम सोमवार से बृहस्पतिवार रात तक चलता रहा। कनक चौक से लैंसडौन चौक आने वाले वाहनों के लिए सड़क के बीच स्थित डिवाइडर तुड़वाए गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
New traffic plan trial in Dehradun apply from today
- फोटो : अमर उजाला

दर्शन लाल चौक के दाहिनी तरफ के डिवाइडर को भी तोड़ दिया गया है। इसके साइन बोर्ड और फ्लैक्सी बोर्ड के माध्यम से वन-वे ट्रैफिक प्लान को दर्शाया गया है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बृहस्पतिवार रात को एसपी सिटी श्वेता चौबे, एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल, एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य और सीओ राकेश देवली के साथ ट्रायल की तैयारियों की समीक्षा की। बाद में इन अधिकारियाें ने चौराहाें की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
 

विज्ञापन
New traffic plan trial in Dehradun apply from today
- फोटो : अमर उजाला

ये है व्यवस्था

चकराता रोड से दर्शन लाल चौक, ईसी रोड, धर्मपुर चौक और अग्रसेन चौक जाने वाले समस्त वाहन घंटाघर से ओरिएंट चौक की ओर सड़क के दाहिनी तरफ चल रहे हैं। राजपुर रोड जाने वाले वाहन ओरियंट चौक के बाएं भाग में खुले कट से होकर जा रहे हैं। अन्य वाहन कनक चौक की ओर मुड़ रहे हैं। कनक चौक से ईसी रोड जाने वाले वाहन रोजगार चौराहे से सर्वे चौक होते हुए जा रहे हैं। कनक चौक से दर्शनलाल चौक, घंटाघर, धर्मपुर और दून अस्पताल जाने वाले वाहन लैंसडौन चौक की तरफ जा रहे हैं। राजपुर रोड से घंटाघर, चकराता रोड जाने वाले समस्त वाहन ओरिएंट चौक से कनक चौक जा रहे हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed