फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान: होनहारों के चेहरे पर उत्साह की चमक, अभिभावक गर्व से दिखे लबरेज, तस्वीरें

Fri, 28 Jul 2023 07:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Jul 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala medhavi samman samaroh In Dehradun Uttarakhand Board Toppers Happy to get Honoured Photos
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

हर साल की तरह इस साल भी अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2023 का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के मेधावियों को सीएम पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने सम्मानित किया। साथ ही मेधाविधों को लैपटॉप वितरित  किए गए। 

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान 2023: कैबिनेट में आएगा आपदा के दौरान छुट्टियां बढ़ाने का प्रस्ताव- धनसिंह रावत

सीएम से सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। छात्र-छात्राओं के चेहरों पर उत्साह व उल्लास की झलक दिखी। उनके अभिभावक भी अपने बच्चों की उपलब्धि पर गौरवान्वित दिखे। वहीं, मुख्यमंत्री ने बच्चों को जीवन में सफलता पाने का मंत्र भी दिया।

Amar ujala medhavi samman samaroh In Dehradun Uttarakhand Board Toppers Happy to get Honoured Photos
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में  प्रदेश के 94 होनहारों को सम्मानित किया गया। जिसमें स्टेट व प्रत्येक जिले के 10वीं व 12वीं के टॉप थ्री छात्र शामिल हैं।

Amar ujala medhavi samman samaroh In Dehradun Uttarakhand Board Toppers Happy to get Honoured Photos
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्य परिवार से आने वाले बच्चों की प्रतिभा समाज के लिए एक प्रेरणा है। हमारे महान लोगों ने सामान्य परिवारों में रहकर ही असाधारण कार्य किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar ujala medhavi samman samaroh In Dehradun Uttarakhand Board Toppers Happy to get Honoured Photos
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लाइफ में सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता और प्रयास का कोई विकल्प नहीं होता। प्रयास ही एकमात्र माध्यम है सफलता पाने का।

विज्ञापन
Amar ujala medhavi samman samaroh In Dehradun Uttarakhand Board Toppers Happy to get Honoured Photos
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला

कहा कि शिक्षा में भक्ति जैसी भावना होनी चाहिए। जीवन में अहंकार न पालें। ये ना सोचें कि हमने 95 फीसदी इससे ज्यादा अंक हासिल कर लिए तो आगे पढ़ने की जरूरत नहीं। आप लगातार प्रयास करें और इससे ज्यादा आगे बढ़ें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed