{"_id":"64c36a2416a89e132304d0e8","slug":"amar-ujala-medhavi-samman-samaroh-in-dehradun-minister-dhan-singh-rawat-announcement-for-holidays-in-disaster-2023-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र सम्मान: बड़ी घोषणा, कैबिनेट में आएगा मानसून में 10-12 दिन की छुट्टियों का प्रस्ताव- धनसिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र सम्मान: बड़ी घोषणा, कैबिनेट में आएगा मानसून में 10-12 दिन की छुट्टियों का प्रस्ताव- धनसिंह रावत
Fri, 28 Jul 2023 12:45 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:45 PM IST
सार
मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि गुरुवार को सीएम आवास पर रात्रि भोज के समय कई छात्र-छाात्राओं ने एक सवाल उठाया कि उन्हें गर्मियों की छुट्टियां मिलती हैं, लेकिन आपदा के दौरान नहीं।
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के स्कूलों में हर साल मानसून के दौरान 10 से 12 दिन छुट्टी रहेगी। गर्मियों की छुट्टियों को कम कर इसे मानसून की छुट्टी में शामिल किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में आपदा के समय स्कूलों में अवकाश की व्यवस्था करने की घोषणा की। उन्होंने कहा सरकार इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा मेधावी छात्र-छात्राओं ने सरकार के सामने अपने मन की बात रखी। बच्चों ने मुख्यमंत्री से 21 सवाल किए, सीएम ने सबका जवाब दिया। कुछ बच्चों ने कहा गर्मियों की छुट्टी की तरह मानसून की छुट्टी नहीं होती। शिक्षा मंत्री ने कहा इस पर शिक्षक संगठनों और जनता की राय ली जाएगी। जैसा हिमाचल ने किया है, उसी तरह हम अपने राज्य में करेंगे।
विज्ञापन
बच्चों ने कहा, मानसून में कई स्कूल टपकते हैं। इस पर शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्कूलों की ग्रेडिंग की है, इसके लिए सीएम ने 100 करोड़ रुपये दिए हैं। इससे स्कूलों की हालत ठीक की जाएगी।
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान 2023: आप हर क्षेत्र के नेता बनें, सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता-सीएम धामी
बीएससी के साथ छात्र काॅमर्स ले सकेंगे
शिक्षा मंत्री ने बताया राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को तीन साल पूरे हो रहे हैं। एनईपी च्वाइस बेस्ड है, बीएससी के साथ छात्र कॉमर्स ले सकेंगे, बीए के साथ एक विषय बीएसई का ले सकेंगे। एनईपी में 20-20 च्वाइस क्रेडिट है। कोई बच्चा कॉलेज छोड़कर नौकरी में चला जाता है तो उसका क्रेडिट जमा रहेगा। दस साल बाद वह फिर बीए करना चाहता है, तो वह उस क्रेडिट के माध्यम से बीए कर सकेगा।
Trending Videos