फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान: शिक्षा मंत्री का गीत सुन प्रभावित हुए होनहार, खूब खींची सेल्फी

Sun, 28 Jul 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 28 Jul 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Amar ujala Medhavi samman 2019 education minister sings song for students
- फोटो : अमर उजाला

सम्मान और पुरस्कार किसी भी मेधावी के लिए ऑक्सीजन की तरह होते हैं। इनको पाकर मेधावियों को सफलता की नई ऊंचाईयों तक पहुंचने का प्रोत्साहन और बल मिलता है। अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मेधावियों को सम्मानित करते हुए शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने यह बात कही। 

 

 

Amar ujala Medhavi samman 2019 education minister sings song for students
- फोटो : अमर उजाला
होनहारों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने एक गीत भी सुनाया। उन्होंने जो दान लहू का देकर भी, अपना संकल्प जी पाता है... गीत के जरिये मेधावियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मैं होनहारों का हौसला बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में आया हूं। गीत से मेधावी खासे प्रभावित हुए और मंत्री के साथ खूब सेल्फी लीं।

 
Amar ujala Medhavi samman 2019 education minister sings song for students
- फोटो : अमर उजाला

मेधावियों से मिलने और उनसे बातचीत करने की शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय में ऐसी ललक थी कि वह कार्यक्रम स्थल पर तय समय से पहले ही पहुंच गए। इसके बाद वह प्रत्येक जिले के मेधावियों की टेबल पर गए और होनहारों से बातचीत की। उन्होंने मेधावियों से उनकी शिक्षा को लेकर आ रही कठिनाइयों और समस्याओं की भी जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar ujala Medhavi samman 2019 education minister sings song for students
- फोटो : अमर उजाला

अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने कहा कि अमर उजाला की ओर से दिया गया यह सम्मान मेधावियों के लिए ऑक्सीजन का काम करेगा। आपके साथ-साथ माता-पिता और शिक्षकों का हौसला भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि होनहारों को विषम परिस्थितियों को चुनौती की तरह लेना चाहिए।

विज्ञापन
Amar ujala Medhavi samman 2019 education minister sings song for students
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि इतिहास गवाह है कि उन्हीं लोगों ने सफलता की ऊंचाइयों को छुआ है, जिन्होंने चुनौतियों से लड़कर संघर्ष किया है। सरकारी स्कूलों से पढ़ना कोई गुुनाह नहीं है। बस मन में सर्वे भवंतु सुखिन: ... का भाव होना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed