फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान 2020: होनहारों को मिल सम्मान तो हौसलों ने भरी उड़ान, तस्वीरों में गौरव के पल... 

Fri, 25 Sep 2020 10:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Sep 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala medhavi chhatra samman 2020: Uttarakhand Board Topper Honoured , Photos
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया। मेडल, प्रशस्ति पत्र, ट्राफी, ईयर बुक पाकर मेधावी छात्रों के चेहरे खिल उठे। छात्रों ने कहा यह सम्मान उनके हौसले को और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।

Amar ujala medhavi chhatra samman 2020: Uttarakhand Board Topper Honoured , Photos
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून में डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने जिले के होनहारों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी छात्र-छात्राओं को पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करने और लक्ष्य पर फोकस रखते हुए आगे बढ़ने सलाह दी। देहरादून में इंटरमीडिएट परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने पर एसवीआईएमसी आवास विकास ऋषिकेश के छात्र राहुल यादव, दूसरा स्थान हासिल करने पर जिले में दूसरा स्थान विवेकानंद एकेडमी खदरी देहरादून की सृष्टि रयाल और तीसरा स्थान हासिल करने पर एसवीएमआईसी आवास विकास ऋषिकेश के रोहित झा को मेडल दिया गया। वहीं, ईस्कूल परीक्षा के टॉपर जीआईसी आईडीपीएल ऋषिकेश के छात्र निलेश, दूसरे स्थान पर रहे जीआईसी डाकपत्थर विकासनगर के प्रियांशु, और तीसरे स्थान पर रहे जीएचएसएस के छात्र आदित्य धीमान को सम्मानित किया गया। 

Amar ujala medhavi chhatra samman 2020: Uttarakhand Board Topper Honoured , Photos
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले रुद्रप्रयाग जनपद के सात मेधावी छात्रों को जिलाधिकारी वंदना सिंह ने ‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान’ से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से कहा कि जीवन में उपलब्धियों के साथ ही चुनौतियों से निपटने को आत्मविश्वास होना भी जरूरी है। रुद्रप्रयाग जनपद से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्तराखंड राज्य की मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले अभय नेगी, बीसवां स्थान पाने वाले यश तड़ियाल व 21वें स्थान पर रहे आशीष रावत को सम्मानित किया गया। जबकि हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले तनुज जगवाण, चौथा स्थान पाने वाले ओम प्रपनदीप, आठवां स्थान पर रहे प्रणय जगवाण और दसवां स्थान प्राप्त करने वाले आदित्य बर्त्वाल को मेडल, प्रशस्तिपत्र व अमर उजाला एयर बुक दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar ujala medhavi chhatra samman 2020: Uttarakhand Board Topper Honoured , Photos
- फोटो : अमर उजाला

चमोली में टॉप करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को डीएम स्वाति एस भदौरिया ने सम्मानित किया। डीएम ने मेधावियों को फूलों की माला पहनाकर, मेडल और प्रशस्तिपत्र दिया गया। चमोली में 12वीं की परीक्षा में राज्य स्तर पर तीसरे और जिले में पहले स्थान पर रहे वैभव थपलियाल राइंका सिमली (95 प्रतिशत), हार्दिक कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ (92.40 प्रतिशत), आंशिक कुंवर सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर और मनीष पाल राइंका अलकापुरी दोनों (92 प्रतिशत) को सम्मानित किया गया। 10वीं से रितिका डिमरी उमा सरस्वती विद्यामंदिर हाईस्कूल कर्णप्रयाग (96.40 प्रतिशत), गीतांजलि  सरस्वती विद्यामंदिर  इंटर कॉलेज गैरसैंण (95.60) प्रतिशत और अमन बिष्ट सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर (95.20) प्रतिशत शामिल थे।

विज्ञापन
Amar ujala medhavi chhatra samman 2020: Uttarakhand Board Topper Honoured , Photos
- फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं मंडल के सभी जिला मुख्यालयों में हुए समारोह में संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों ने मेधावियों को सम्मानित किया। दरअसल, मंडल से 58 मेधावियों ने प्रदेश और जिले की वरीयता सूची में स्थान बनाया था। तीन मेधावी किसी वजह से समारोह स्थल पर नहीं आ सके। उनके सम्मान अमर उजाला की ओर से उनके आवास पर पहुंचाए जाएंगे।  इसमें अल्मोड़ा में 9, बागेश्वर में 8, पिथौरागढ़ में 9, चंपावत में 7, नैनीताल में  8 और ऊधमसिंह नगर में 14 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed