फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष महाकुंभ: सीएम धामी ने किया ज्योतिषों का सम्मान, आचार्य इंदु को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Mon, 26 Dec 2022 05:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Dec 2022 05:12 PM IST
सार

आचार्य पंडित इंदु प्रकाश को भविष्य जानने वाली विधाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ 2022 का लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान दिया जाएगा।

विज्ञापन
Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2022: CM pushkar singh dhami will Honors to astrologers
ज्योतिष महाकुंभ में आचार्य इंदु प्रकाश को अवॉर्ड देते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

पांचवें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ के सोमवार को समापन हो गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ज्योतिषियों को सम्मानित किया। वहीं, आचार्य पंडित इंदु प्रकाश को भविष्य जानने वाली विधाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ 2022 का 'लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान' दिया।



ज्योतिष महाकुंभ: राज्यपाल ने सुनाया किस्सा, पंडित जी ने भविष्यवाणी की लेफ्टिनेंट जनरल बनूंगा...और मैं बन गया

इससे पहले यह सम्मान सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर बेजन दारूवाला, पंडित केए दुबे पद्मेश, वास्तुविद् पंडित सतीश शर्मा और आचार्य अजय भांबी को दिया जा चुका है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड योग, अध्यात्म और संस्कृति की भूमि है। साथ ही ज्योतिष और वेदों की भूमि है। मंत्रों की शक्ति कभी समाप्त नहीं होती। यह हमें ऊर्जा, शक्ति और प्रेरणा देते हैं। ज्ञान और विज्ञान का संगम है। 

Jyotish Mahakumbh: युवाओं को सताई भविष्य की चिंता...ज्योतिषियों से मिला समाधान तो चेहरों पर आई मुस्कान

Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2022: CM pushkar singh dhami will Honors to astrologers
ज्योतिष महाकुंभ में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय में सुबह दस बजे ज्योतिष की विभिन्न विधाओं पर टॉक शो का आयोजन हुआ। इसमें आम जनता ने भी ज्योतिषियों से सवाल पूछे। वहीं, देशभर से आए नामी ज्योतिषों ने लोगों के सवालों के बखूबी जवाब दिए।

Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2022: CM pushkar singh dhami will Honors to astrologers
ज्योतिष महाकुंभ में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग ख्यातिप्राप्त ज्योतिषियों से अपनी समस्याओं व शंकाओं का समाधान लेने पहुंचे। अपने सवालों के जवाब पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। ज्योतिष महाकुंभ को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2022: CM pushkar singh dhami will Honors to astrologers
ज्योतिष महाकुंभ में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

कोई नौकरी की चिंता तो कोई पढ़ाई में बाधा की समस्या लेकर पहुंचा था। वहीं, वरिष्ठजनों और महिलाओं ने कुंडली, हस्तरेखा विशेषज्ञों पर भरोसा दिखाया। लोगों ने ज्योतिष, कुंडली, हस्तरेखा, अंक विज्ञान, पदरेखा, रत्न विशेषज्ञ, टैरो कार्ड समेत अन्य विधाओं के विद्वानों से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं और परामर्श लिया।

विज्ञापन
Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2022: CM pushkar singh dhami will Honors to astrologers
ज्योतिष महाकुंभ में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

पैरों की रेखाओं और साइन के जरिए भी लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान पाए। वहीं युवाओं ने टैरो कार्ड रीडर और अंक ज्योतिषियों के सामने अपने दिल के राज खोले। वास्तु की समस्याओं को लेकर भी लोग पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed