फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: मेडल देख खिले होनहारों के चेहरे, शिक्षक और अभिभावक भी हुए गदगद

Mon, 29 Jul 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jul 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman 2019 in Rudraprayag 36 students Got Medal
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

अपने बच्चों के गले में मेडल, हाथों में प्रशस्ति पत्र व खिलखिलाते चेहरे देख हॉल में बैठे हर अभिभावक व शिक्षक गदगद हो गए। मौका था रुद्रप्रयाग में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का। जहां 36 मेधावी छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी के हाथों सम्मान पाने का अवसर मिला। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए करियर को लेकर भी खुलकर अपने विचार रखे। 

Amar ujala bhavishya jyoti samman 2019 in Rudraprayag 36 students Got Medal
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

रविवार को जिला कार्यालय सभागार में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल और अति विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके झा एवं मुख्य शिक्षाधिकारी सीएन काला ने अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में वर्ष 2019 की उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और सीआईएससीई बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। 

Amar ujala bhavishya jyoti samman 2019 in Rudraprayag 36 students Got Medal
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान अतिथियों ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए भविष्य में तरक्की करने की शुभकामनाएं दी। कहा लक्ष्य का निर्धारण और उसे प्राप्त करने के लिए जुनून होना चाहिए। आज, आधुनिकता के दौर में शिक्षा का स्तर व्यापक हो चुका है। इसलिए छोटे स्तर से प्रतिस्पर्धा होने लगी है। समारोह का संचालन करते हुए प्रधानाध्यापक व साहित्यक संस्था कलश के संस्थापक ओम प्रकाश सेमवाल ने कहा कि दूर-दराज के गांवों में रहने वाले बच्चों ने अपनी प्रतिभा से जो मुकाम हासिल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman 2019 in Rudraprayag 36 students Got Medal
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

समारोह में डायट के प्रवक्ता डा. विनोद कुमार यादव, सहायक सूचना अधिकारी ज्योति सुंदरियाल, अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह रावत, जीआईसी बसुकेदार के प्रधानाचार्य परिहार, शिक्षक पीयूष शर्मा, शिक्षक संदीश शर्मा, शिक्षक भूपेंद्र सिंह राणा, वयोवृद्ध मोतीराम पुरोहित, चंद्रशेखर चौधरी, दिनेश वैष्णव समेत छात्र-छात्राओं के अभिभावक व विद्यालयों के शिक्षक आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman 2019 in Rudraprayag 36 students Got Medal
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

इन मेधावियों को किया गया सम्मानित
सम्मान समारोह में उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में मेरिट में शामिल धनवीर सिंह भंडारी, आशुतोष पुरोहित, अदिति बहुगुणा, अनुज कंडारी, प्रीति, कृतेश पुरोहित, प्राची, आदर्श भट्ट, नितिन रावत, जाह्नवी, विकास सिंह, अंकित रावत, रजत, अरमान भंडारी, अनुकृति, सोनाली, अनुभव गुसाई, गुंजन डिमरी, तुनजा के अलावा सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रभात रावत, पीयूष भंडारी, रोहन नेगी, मेघा, श्रुति चौधरी, आस्था, प्रिंस परिहार, विवेक सेमवाल, अदिति बर्त्वाल, सूरज गुसाई व सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अनजु, आदित्य बहुगुणा, शुभ शुक्ला, अदिति पंवार व गौरव पंवार और सीआईएससीई बोर्ड में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा श्रृष्टि बिष्ट को सम्मानित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed