{"_id":"5b87f7c942c792465c2cac8b","slug":"alert-after-alaknanda-river-flow-over-danger-level-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: खतरे के निशान पर पहुंची अलकनंदा ने लिया विकराल रूप, जारी हुआ अलर्ट, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: खतरे के निशान पर पहुंची अलकनंदा ने लिया विकराल रूप, जारी हुआ अलर्ट, तस्वीरें...
Fri, 31 Aug 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 31 Aug 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Alaknanda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार रात को हुई बारिश से श्रीनगर में अलकनंदा नदी बृहस्पतिवार सुबह चेतावनी स्तर (वार्निंग लेवल) तक पहुंच गई थी। प्रशासन ने एहतियातन लोगों से नदी तट की ओर न जाने की अपील की।
2 of 5
Alaknanda
हालांकि नौ बजे बाद जल स्तर कम होने लगा। दूसरी ओर, नदी में भारी मात्रा में सिल्ट आने से श्रीनगर जल विद्युत परियोजना में विद्युत उत्पादन प्रभावित हो गया। परियोजना की डीएसबी (डी-सिल्ट बेसिन) में सिल्ट भरने से कंपनी को उत्पादन बंद करना पड़ा।
3 of 5
Alaknanda
बृहस्पतिवार तड़के अलकनंदा नदी उफान पर आ गई। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की झील से रात भर पानी छोड़ा जाता रहा। इससे स्नान घाट पूरी तरह जलमग्न हो गए। सुबह 6 बजे अलकनंदा वार्निंग लेवल 535 को पार कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Alaknanda
जिला प्रशासन ने तहसील प्रशासन को अलर्ट करते हुए उपकरणों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए। साथ ही आम लोगों से खतरे की दशा में तटीय क्षेत्र की ओर न जाने को कहा। जिला प्रशासन की निर्देश पर एसडीएम माया दत्त जोशी ने नगर पालिका के माध्यम से क्षेत्र में एनाउंस करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। लगभग 9 बजे बाद जल स्तर कम हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
alaknanda
- फोटो : amarujala
वहीं, श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की डीएसबी पूरी तरह से सिल्ट से भर गई, जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से टरबाइनों की पानी सप्लाई रोक दी गई। समाचार लिखे जाने तक विद्युत उत्पादन बंद था। परियोजना समन्वयक संतोष रेड्डी ने बताया कि सिल्ट की वजह से बृहस्पतिवार सुबह विद्युत उत्पादन बंद करना पड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।