{"_id":"5cd031e3bdec2207237e1b90","slug":"akshaya-tritiya-2019-two-nakshatra-rare-coincidence-do-this-for-money-and-luck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया 2019: बन रहा इन दो नक्षत्रों का अद्भुत संयोग, ऐसा करने से होगा भाग्योदय","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
अक्षय तृतीया 2019: बन रहा इन दो नक्षत्रों का अद्भुत संयोग, ऐसा करने से होगा भाग्योदय
विनोद चमोली, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 07 May 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भगवान विष्णु को समर्पित अक्षय तृतीया का महापर्व बैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीया पर रवि योग और रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन किए गए गंगा स्नान, जप, तप, हवन और दान का फल बहुत अधिक बढ़ जाता है। साथ ही इस दिन सूर्य, शुक्र और चंद्र अपनी उच्च राशि में गोचर करेंगे। इस दिन बिना मुहूर्त विचार किए हुए नए काम की शुरुआत उन्नतिकारक होती है।
2 of 5
सभी 12 महीनों की शुक्ल पक्ष तृतीया शुभ मानी जाती है, लेकिन बैशाख माह की तिथि स्वयंसिद्ध मुहूर्तों में मानी गई है। वहीं इस वर्ष कई दशक बाद मंगलवार को पड़ रही अक्षय तृतीया पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है, जो हर राशि के लिए अच्छा रहेगा। अक्षय तृतीया पर रवि योग और रोहिणी नक्षत्र की दुर्लभ जोड़ी के साथ ही सूर्य, शुक्र और चंद्र अपनी उच्च राशि में गोचर करेंगे।
3 of 5
लक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त सुबह सूर्योदय से शुरू होकर दोपहर 12.17 बजे तक रहेगा। वेद-पुराणों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कर्म किए जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन बिना कोई पंचांग देखे कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य जैसे विवाह, यज्ञोपवीत, नामकरण, मुंडन, गृह प्रवेश, घर-भूखंड आदि की खरीदारी से संबंधित कार्य किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुराणों में लिखा है कि इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान करने और भगवत पूजन करने से पापों का क्षय होता है। यदि यह तिथि रोहिणी नक्षत्र के दिन आए तो इस दिन किए गए दान, जप, तप, हवन का पुण्य लाभ कई गुना अधिक मिलता है। अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में धरती पर छठा अवतार लिया था। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी के साथ विष्णु की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
भविष्य पुराण के अनुसार सतयुग और त्रेतायुग का प्रारंभ इसी तिथि से हुआ था। उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व अध्यक्ष पं. उदय शंकर भट्ट का कहना है कि अक्षय तृतीया पर गंगा स्नान, भगवत पूजन और दान का विशेष महत्व है। इस साल रोहिणी नक्षत्र और रवि योग का संयोग होने से श्रद्धालुओं को जप तप हवन का फल कई गुणा मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।