{"_id":"5cd12a96bdec2207790744a8","slug":"akshaya-tritiya-2019-must-know-about-these-interesting-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshaya Tritiya 2019 : आज दिया दान आता है हर युग में काम, पढ़ें और कई रोचक बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akshaya Tritiya 2019 : आज दिया दान आता है हर युग में काम, पढ़ें और कई रोचक बातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 07 May 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैशाख शुक्ल तीज के दिन अक्षय तृतीया का महापर्व आज है। यह पर्व अबूझ और चिरंजीवी तिथि लेकर आता है। सूर्य, चंद्र, शुक्र और राहु का उच्च राशि वृष में प्रवेश इसी दिन होगा। त्रेता युग का शुभारंभ आखा तीज के दिन ही हुआ था। इसी दिन उत्तराखंड के चारधामों के कपाट खलना शुरू हो जाते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Media India Group
अक्षय तृतीया वर्ष उन चार पर्वों में से एक है, जिस दिन किए गए सभी कार्य फल देते हैं। यह पर्व मांगलिक कार्यों के लिए अबूझ पर्व है। वर्ष में बसंत पंचमी, देवोत्थान एकादशी और रामनवमी ऐसे तीन अन्य पर्व है, जिन पर विवाह आदि कोई भी शुभ कर्म ज्योतिषी से बूझे बगैर किए जा सकते हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
इस दिन किया हुआ कोई भी कर्म निष्फल नहीं जाता। इस दिन दिया हुआ दान हर युग में जीव के काम आता है। इस दिन किया हुआ पाप करोड़ों स्वर्ण मुद्राएं दान करने से भी निष्फल नहीं होता। यह चिरंजीवी तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसी दिन भगवान नर नारायण, परशुराम और हयग्रीव के अवतार हुए थे। यह दिन विष्णु और लक्ष्मी की आराधना का दिन है। सूर्य और चंद्र के एक साथ उच्च राशि में आने से आकाशीय ग्रह मंडल के तमाम ग्रहों के संताप मिट जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फाइल फोटो
धर्मशास्त्रों की व्याख्या के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान का सबसे बड़ा महत्व है। यह पर्व भगवान विष्णु के लक्ष्मी नारायण स्वरूप की आराधना का भी पर्व है। इस दिन यदि कुछ खरीदना है, तो ज्ञान खरीद सकते हैं। पुस्तकों के साथ-साथ श्रीयंत्र की खरीदारी भी पुण्य फलदायी बताई गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।