फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सन बाथ और स्टीम बाथ के बाद अब जानिए क्या है 'फॉरेस्ट बाथ'

Tue, 02 May 2017 11:16 AM IST
अमरनाथ / अमर उजाला, हल्द्वानी
अमरनाथ / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 02 May 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
after sun and steam bath now u can enjoy forest bath
forest - फोटो : google

सन बाथ और स्टीम बाथ के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन अमर उजाला आज आपको 'फॉरेस्ट बाथ' से रूबरू कराएगा। सन बाथ की तर्ज पर ही अब उत्तराखंड में जंगल स्नान (फॉरेस्ट बाथ) के लिए भी कोशिश हो रही है।


 

after sun and steam bath now u can enjoy forest bath
forest bath

फॉरेस्ट बाथ का सीधा सा मतलब है कि जंगल में घूमें-फिरें और ताजी आबोहवा का सेवन करें। हाल ही में एचएनबी केंद्रीय विश्वविद्यालय और केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की संयुक्त गोष्ठी में यह मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया भी गया। कहा गया कि फॉरेस्ट बाथ के जरिए प्रदेश के पर्यटन को नया आयाम दिया जा सकता है और रोजगार के नए अवसर भी पैदा किए जा सकते हैं। वैसे फॉरेस्ट बाथ का यह तरीका जापान में खासा प्रचलित है और वहां लोग इस तरीके का इस्तेमाल रोगमुक्त होने के लिए करते हैं।
 

after sun and steam bath now u can enjoy forest bath
forest bath

राज्यों में पर्यटन उद्योग और कौशल विकास विषय पर 28 से 30 अप्रैल तक ऋषिकेश में आयोजित गोष्ठी में फॉरेस्ट बाथ को बढ़ावा देने की वकालत की गई है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे हिमालयी प्रदेशों में प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता और शांत वातावरण के कारण फॉरेस्ट बाथ के अलावा सन बाथ का भी आनंद लिया जा सकता है। उत्तराखंड में 3799  हजार हेक्टेयर में जंगल हैं। ऐसे में जंगल की ताजी हवा लेने और धूप के स्नान की भी यहां पर्याप्त संभावना है। अधिकांश गांव जंगलों के पास हैं। गोष्ठी में लगभग 100 विशेषज्ञों ने फॉरेस्ट बाथ को बढ़ावा देने की बात उठाई है। इसको होम स्टे योजना से भी जोड़ा जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
after sun and steam bath now u can enjoy forest bath
tension

ऋषिकेश में आयोजित गोष्ठी में भाग लेकर लौटे पर्यावरणविद डॉ. अजय रावत ने बताया कि शोधों से पता चला है कि फॉरेस्ट बाथ से मनोदशा साथ ही शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार होता है। समय-समय पर यदि फॉरेस्ट बाथ लिया जाए तो यह तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन को कम करता है। पश्चिमी देशों में इस पर शोध भी हो रहा है। भारत में इस पर शोध की जरूरत है। बांज, आंवला, बरगद, पीपल आदि के जंगल इसमें स्वास्थ्य के लिहाज से अधिक फायदेमंद हो सकते हैं। 
 

विज्ञापन
after sun and steam bath now u can enjoy forest bath
forest bath

क्या है फॉरेस्ट बाथ
1982 में यह शुरू किया गया था। वहां इसे सिंग रिंग योकू कहा जाता है। इसके तहत जंगल में कुछ समय तक आराम किया जाता है। हमारे यहां संन्यास और वानप्रस्थ आश्रम का यह हिस्सा रहा है। वर्तमान में हरेला और घुघुतिया पर्व भी इससे जुड़ते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed