हादसे के बाद सड़कों पर शुक्रवार को फ़र्क़ दिखा है। पुलिस भी शहर के सभी इलाक़ों में सतर्क नजर आई है। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को जब पड़ताल की तो फ़र्क़ नजर आया। अब चौक चौराहों पर एसपी सिटी, एसपी देहात और एसपी ट्रैफिक भी चेकिंग करते नजर आए।
बेलगाम रफ्तार से चलने वाले वाहनो की गति को भी विराम लगता दिखा। इसमें पुलिस की सख्ती के साथ सोमवार को हुई भीषण दुर्घटना का असर भी दिखाई दिया। हाँ ठेकों के बाहर पियक्कड़ों की टोलियाँ ज़रूर नजर आई, जिनके लिए पुलिस को शायद कड़ी मशक्कत की ज़रूरत है।
उधर राजपुर रोड पर बार, क्लब वाले क्षेत्रों में पहले की जगह कम भीड़ दिखाई दी। शायद इसका असर वीकेंड से पहले का था शनिवार और रविवार का इस क्षेत्र में ज़्यादा रहता है शुक्रवार को संवाद के रिपोर्टर करन दयाल, संजय चौहान , वत्सल गुप्ता , के साथ फोटोग्राफर संजय नेगी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने शहर में इस स्थिति का जायजा लेकर रिपोर्टिंग की। पढ़िए रिपोर्ट ,,,
2 of 5
देहरादून
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिस्पना पुल से लेकर आशा आईएसबीटी होते हुए आशा रोड़ी चेक पोस्ट तक की पड़ताल
टीम ने रिस्पना पुल से लेकर आशा आईएसबीटी होते हुए आशा रोड़ी चेक पोस्ट तक पड़ताल की। इस दौरान रात 11:00 बजे आईएसबीटी पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी चेकिंग करते मिले। उसके बाद आशा रोड़ी चेकपोस्ट तक बीच में पुलिस का कोई बैरियर नहीं दिखाई दिया। इस दौरान डंपर और स्पीड दौड़ते रहे। जिस जगह पर कई कंटेनर आपस में भिड़े थे वहां से भी बैरियर हटे मिले, वहां से करीब 2 किलोमीटर आगे आशा रोड़ी चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मी वाहनों को रोककर चेकिंग कर रहे थे।
3 of 5
देहरादून
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वन वे फ्लाईओवर पर जान जोखिम में डालकर चलते रहे वाहन
रिस्पना नदी की तरफ से जब आईएसबीटी फ्लाईओवर पर सहारनपुर की तरफ जाने के लिए चढ़ते है यह रास्ता वन वे है लेकिन शिमला बाईपास की तरफ से आने वाले वाहन करगी की तरफ जाने के लिए आईएसबीटी के एप्रोच रोड से न होकर फ्लाईओवर पर चढ़कर इस वैन में से नीचे उतरते हैं जिससे हादसे का अंदेशा बना रहता है।
4 of 5
देहरादून पुलिस चेकिंग अभियान चलाती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शराब की दुकानों के बाहर तक खड़े हो रहे वाहन
दून में जीएमएस रोड़ पर एक होटल के पास शराब की दुकान के बाहर सड़क तक वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। शुक्रवार की देर तक पड़ताल की गई तो शराब की दुकान के बाहर सड़क तक काफी वाहन खड़े दिखे।
ये भी पढ़ें...Dehradun: हयात होटल के बार का 24 घंटे का लाइसेंस निरस्त, 12 घंटे किया, बीयर बार और पब पर प्रशासन की कार्रवाई
5 of 5
चेकिंग अभियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैरिकेडिंग देखकर वापस होते भी देखे गए।
वही शराब की दुकान के बाहर ही खाली बोतले व पानी की बोतलें रखी दिखी। देर तक करीब 11:15 तक यहां यही स्थिति रही। वही निरंजनपुर मंडी पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग की। बल्लीवाला चौक पर भी पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की। यहां से कुछ वाहन बैरिकेडिंग देखकर वापस होते भी देखे गए।