एक साल के अंदर इस युवा विदेशी क्रिकेटर नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, लेकिन इस बीच वह अपने वतन और घर नहीं जा पाया।
जी हां, हम बात कर रहे हैं अफगानिस्तान के युवा खिलाड़ी राशिद खान की। जिनके मैदान में उतरते ही फैंस दीवाने हो जाते हैं। स्टेडियम 'राशिद-राशिद' के नाम से गूंजने लगता है। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान एक साल से अपने देश नहीं गए हैं।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बांग्लादेश राशिद की फिरकी में उलझकर रह गया।
4 of 7
rashid khan
- फोटो : amar ujala
स्पेल की तीसरे ओवर में राशिद खान ने एक के बाद एक तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल के संघर्ष के दम पर बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 134 रन बनाए।
5 of 7
rashid khan fans
- फोटो : amar ujala
मैच की शुरुआत से ही अफगानिस्तान ने अपनी पकड़ बना ली थी। शपूर ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर मात्र एक रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज लिटन दास को राशिद खान के हाथों कैच करवाया। इसके बाद तमीम इकबाल ने शब्बीर रहमान के साथ पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी 13 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।