दो दिन पहले मुंबई के रेस्टोरेंट में एक आदमी की पॉकेट में मोबाइल ब्लास्ट हो गया। उसके कपड़े जल गए। गनीमत यह रही की उस आदमी को नुकसान नहीं पहुंचा। अक्सर मोबाइल ब्लास्ट की खबरें आती रहती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर मोबाइल को ब्लास्ट होने से बचा सकते हैं।
{"_id":"5b1752ec4f1c1ba56e8b665b","slug":"mobile-blast-prevention-tips-must-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोबाइल में आ रही हैं ये चार प्रॉब्लम तो कभी भी ब्लास्ट हो सकता है आपका फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल में आ रही हैं ये चार प्रॉब्लम तो कभी भी ब्लास्ट हो सकता है आपका फोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 07 Jun 2018 06:52 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
Your Smartphone Phone is Going to Blast
मोबाइल इंजीनियर अविनाश सोलंकी ने बताया कि आज कल मोबाइल सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि चार्ज करते वक्त मोबाइल यूज करने से ब्लास्ट हो जाता है। चार्जिंग के वक्त मोबाइल कतई यूज न करें। अगर मोबाइल स्विच ऑफ करके चार्ज करते हैं तो फास्ट चार्ज होता है।
एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स यूजर्स सावधान !
- फोटो : social media
बताया कि कुछ एंड्रॉएड स्मार्ट फोन्स में मालवेयर और बग होता है जो चार्जिंग के दौरान मदरबोर्ड पर दबाव बनाते हैं जिससे फोन फट जाता है। इन मालवेयर को आसान भाषा में वायरस कहा जाता हैं। ऐसे मालवेयर और बग से अपने फोन को बचाने के लिए आपके फोन में एंटिवायरस होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mobile
कुछ मोबाइल फोन में सस्ते और घटिया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे होते हैं जिनके फटने का डर हमेशा बना रहता है। यह उपकरण इसलिए फट सकते हैं क्योंकि इनका और फोन का सामंजस्य एक जैसा नहीं बैठता और फोन विस्फोट हो जाता है। लोकल चार्जर के इस्तेमाल से भी बचें।
विज्ञापन
mobile on table
चार्जिंग से फोन के मदरबोर्ड पर दबाव पड़ता है जिसके कारण फोन का बैक हिस्सा गर्म होने लगता है। चार्जिंग करते समय फोन का इस्तेमाल करने से फोन की बैटरी फटने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।