{"_id":"6b0c284e5d7d0bd9730427ff","slug":"declining-enrollment-in-government-schools-is-causing-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1011-138978-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सरकारी स्कूलों में घटते नामांकन बढ़ा रहे शिक्षा विभाग की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सरकारी स्कूलों में घटते नामांकन बढ़ा रहे शिक्षा विभाग की परेशानी
विज्ञापन
- विकासनगर ब्लॉक के नौ सरकारी प्राथमिक स्कूलों में 10 से कम विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में घटती छात्र संख्या लगातार चिंता का विषय बनी है। ब्लॉक के नौ विद्यालय ऐसे हैं, जहां विद्यार्थियों की संख्या 10 से भी कम रह गई है। कुछ विद्यालयों में तो केवल दो से सात विद्यार्थी ही पंजीकृत हैं।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्वांण में सबसे कम केवल दो विद्यार्थी हैं। वहीं, डोभरी और मदर्सू में सात-सात, जाखन में नौ, तौली और तेलपुर में आठ-आठ विद्यार्थी हैं। इसके अलावा सोनिया बस्ती में सात, खेड़ा पछुवा में आठ और कोटी में केवल छह विद्यार्थी ही पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों में छात्र संख्या इकाई के आंकड़े तक सिमटने से सरकारी शिक्षा व्यवस्था के सामने चुनौती खड़ी हो रही है।
एक ओर निजी स्कूलों में अभिभावकों का रुझान बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन बढ़ाना चुनौती बना हुआ है। कम छात्र संख्या का असर विद्यालयों के संचालन और शैक्षणिक गतिविधियों पर भी पड़ सकता है। विद्यालयों की ओर से प्रवेश उत्सव, अभिभावकों से संपर्क और जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के प्रयास किए जाते हैं। इसके बावजूद कई विद्यालयों में छात्र संख्या में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विद्यालयों को छात्र संख्या बढ़ाने के लिए आसपास के अभिभावकों से संपर्क करने और विभिन्न जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अगले सत्र से नामांकन बढ़ाने के लिए अन्य आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे। - विनीता नेगी कठैत,खंड शिक्षा अधिकारी