फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: छह मिनट, छह गेंद, नौ रन का टारगेट...और अफगानिस्तान ने किया बांग्लादेश का 'क्लीन स्वीप'

Fri, 08 Jun 2018 06:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Jun 2018 06:39 AM IST
विज्ञापन
Afghanistan cricket team won t20 series after bangladesh clean sweep in dehradun
t20 in dehradun

छह मिनट, छह गेंद, नौ रन का टारगेट...और पलट गई बाजी। कुछ इसी अंदाज में टी-20 सीरीज के आखिरी मैच का समापन हुआ। मैच की आखिरी गेंद तक दर्शक दिल थामकर बैठे रहे। रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने उम्मीदों के मुताबिक बांग्लादेश के बल्लेबाजों को जीत की तरफ बढ़ने से रोक दिया। आखिरी मैच देखने वाले दर्शक काफी रोमांचित नजर आए।

Afghanistan cricket team won t20 series after bangladesh clean sweep in dehradun
t20 in dehradun

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच खेली गई सीरीज तो अफगानिस्तान ने पहले ही जीत ली थी। आखिर मैच में दर्शकों का दिल भी जीत लिया। अफगानिस्तान ने जीत ली साथ ही जीत लिया दर्शकों का दिल। सांसे थाम देने वाले आखिरी मुकाबले में करिश्माई अफगानी गेंदबाज राशिद खान ने जिस तरह की गेंदबाजी की उसकी सभी ने प्रशंसा की। 18वें ओवर तक जो मैच अफगानिस्तान की ओर था 19वें ओवर में लगे पांच चौकों की बदौलत वो बांग्लादेश की ओर मुड़ गया।

Afghanistan cricket team won t20 series after bangladesh clean sweep in dehradun
t20 in dehradun

एक बार तो बांग्लादेश की जीत साफ नजर आ रही थी। आखिरी ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए नौ रनों की दरकार थी। अफगानिस्तान के कप्तान मौ. असगर ने टीम के सुपरस्टार स्पिनर राशिद खान को गेंद सौंप दी। राशिद के हाथ में बॉल आते ही दर्शकों के भीतर अफगानिस्तान की जीत की उम्मीदें तेज हो गई। मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया। राशिद ने अपनी फिरकी का ऐसा जादू चलाया कि बांग्लादेशी बल्लेबाजों के मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए। मैच में आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को चार रन की दरकार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Afghanistan cricket team won t20 series after bangladesh clean sweep in dehradun
t20 in dehradun

लोगों ने दिल थामकर इस गेंद का इंतजार किया। बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने रणनीति बनाकर आखिरी गेंद पर शॉट खेला। गेंद बाउंड्रीवॉल पर पहुंची लेकिन अफगानिस्तानी खिलाड़ी ने बाउंड्री पर ही रोक ली। एक बार को लगा कि चौका है लेकिन थर्ड अंपायर ने इसे सामान्य शॉट माना। इस बीच बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने दौड़कर तीन रन पूरे कर लिए थे। आखिरकार, अफगानिस्तान की टीम ने मुकाबला एक रन से अपने नाम कर लिया। रोमांचक मुकाबले को देखने वाले दर्शक काफी खुश नजर आए।

विज्ञापन
Afghanistan cricket team won t20 series after bangladesh clean sweep in dehradun
t20 in dehradun

तीन मैचों की सीरीज ने देहरादून में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का पूरा माहौल बना दिया। आखिरी टी-20 मैच में दर्शक अपने हाथ में पोस्टर लेकर मैच देखने पहुंचे। उन्होंने बीसीसीआई से मांग की कि अब इस मैदान पर भारत का मैच हो। इसके अलावा कई दर्शकों ने आईपीएल मैचों की भी मांग रखी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed