आयरलैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान की टीम ने जीत हासिल करने के साथ-साथ दूसरे ही टेस्ट मुकाबले में जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऐसा करने वाला अफगानिस्तान दुनिया का तीसरा देश बन गया है। इससे पहले ऐसा पाकिस्तान और इग्लैंड की टीम कर चुकी है। अपने पहले टेस्ट मैच में जीतने का रिकॉर्ड केवल ऑस्ट्रेलिया के नाम है।
AFG vs IRE: अफगानिस्तान ने तोड़ा भारत समेत कई देशों का रिकॉर्ड, हासिल की ऐतिहासिक जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार का दिन अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक रहा। अफगानिस्तान आयरलैंड को हराकर सबसे कम मैचों में पहली जीत हासिल करने की सूची में भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे व साउथ अफ्रीका से आगे निकल गया।
बता दें, भारत ने टेस्ट क्रिकेट में पहली जीत हासिल करने के लिए 25 मैचों का समय लिया था। इससे पहले भारत ने 1931 में इग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। इसके बाद 1951 तक भारत को सभी टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा।
1952 में पाकिस्तान के विरुद्ध हुए मैच में भारत ने पहली जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने एकदिवसीय मुकाबले में पहली जीत पहले ही मैच में दर्ज की थी। वहीं टेस्ट और टी-20 मैच में दूसरे मैच में अपनी पहली जीत दर्ज की है।
टेस्ट मैच में टीमों की जीत का सफर
देश मैच खेले
ऑस्ट्रेलिया 01
इग्लैंड 02
पाकिस्तान 02
अफगानिस्तान 02
वेस्टइंडीज 06
जिम्बाब्वे 11
साउथ अफ्रीका 12
श्रीलंका 14
भारत 25
बांग्लादेश 35
न्यूजीलैंड 45