{"_id":"6b02d8e990d1699a77008fe8","slug":"australia-vs-england-major-blow-for-england-will-jacks-ruled-out-of-t20-series-against-australia-2026-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, जानें क्या है कारण","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, जानें क्या है कारण
Sun, 22 Nov 2026 05:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:28 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस बीच इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है क्योंकि टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स सीरीज से बाहर हो गए हैं। ईसीबी ने जैक्स को लेकर अपडेट दिया है।
विज्ञापन
विल जैक्स
- फोटो : IANS
विस्तार
इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया के बचे हुए व्हाइट-बॉल दौरे से बाहर हो गए हैं। यानी वह बचे हुए चार टी20 मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ईसीबी ने बताया कि जैक्स की रिप्लेसमेंट का एलान जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
कैसे चोटिल हुए विल जैक्स
विल जैक्स को यह चोट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न के मैदान पर खेले गए पहले टी20 मैच के 19वें ओवर में लगी थी। जैक्स अपनी ही गेंदबाजी में बॉल को रोकने के प्रयास में बुरी तरह से चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। इंग्लैंड क्रिकेट (ईसीबी) ने जैक्स के ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट-बॉल दौरे से बाहर होने की जानकारी दी।

ईसीबी ने दी जानकारी
ईसीबी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, जैक्स, आप जल्द ही ठीक होकर लौटें। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टी20 मैच में हाथ टूट जाने के कारण, विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड पुरुष टीम के बाकी व्हाइट बॉल दौरे से बाहर हो गए हैं। टीम में जैक्स की जगह किसे शामिल किया जाएगा, इस बारे में जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

विल जैक्स का बाहर होना इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है। टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। पहले टी20 में टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 187 रन बनाए थे। टीम की ओर से कप्तान हैरी ब्रूक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 65 रनों की आतिशी पारी खेली थी, जबकि टॉम बैंटन ने 39 रनों का योगदान दिया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने एक गेंद शेष रहते हुए 188 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। कंगारू टीम की तरफ से निखिल चौधरी ने 38 गेंदों में 66 रनों की तेजतर्रार पारी खेली थी। वहीं, कप्तान मिचेल मार्श ने 37 और सैम हार्पर ने 32 रनों का योगदान दिया था। अंत के ओवरों में जैक एडवर्ड्स ने 11 गेंदों में 25 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में 1-0 से बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।