आइए आज आपको मिलवातें हैं उत्तराखंड की उन सुंदरियों ने से जिन्होंने देवभूमि से निकलकर मायानगरी में अपने हुस्न और टैलेंट का झंडा गाड़ा है। मिलिए इन्हीं सुंदर बालाओं से...
उर्वशी रौतेला- बॉलीवुड की हॉट गर्ल बनी उर्वशी रौतेला इन दिनों खूब चर्चा में हैं। सिंह साहब द ग्रेट से शुरुआत कर उर्वशी ने सनम रे और ग्रेट ग्रैंड मस्ती से होता हुआ आगे बढ़ रहा है। इस समय उर्वशी पर फिल्माया ह्रितिक की फिल्म काबिल का गाना 'सारा जमाना हसीनों का दीवाना' धूम मचाए हुए है।
रूप दुर्गापाल- अल्मोड़ा से निकलकर मुंबई में अपनी अलग पहचान बनाने वाली रूप दुर्गापाल इन दिनों टीवी सीरियल में खूब सक्रिय हैं। बालिका वधू की सांची से घर-घर में छा जाने वाली रूप ने आज भी उत्तराखंड से अपना रिश्ता बरकरार रखा है।
4 of 10
actress from uttarakhand chitrashi
चित्राशी रावत- हॉकी खिलाड़ी से फिल्म इंडस्ट्री का सफर करने वाली चित्राशी की कहानी दिलचस्प है। वे लेफ्ट-स्ट्राइकर के तौर पर उत्तराखंड के लिए हॉकी भी खेल चुकी हैं। चित्राशी ने अपने पहले प्यार हॉकी को चक दे इंडिया फिल्म में कोमल चौटाला के रूप में पर्दे पर भी जिया। इसके बाद उन्होंने लक, ये दूरियां और तेरे नाल लव हो गया में काम किया।
सुकीर्ति कांडपाल- मिस इंडिया वर्ल्डवाइड में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी सुकीर्ति बिग बॉस के घर में रह चुकी हैं। दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स से अलग रोल निभाने वाली सुकीर्ति अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो और दिल मिल गए में काम कर चुकी हैं।