फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: शुरू हुई शूटिंग, हल्की बारिश के बीच भूमि पेडनेकर और राजुकमार राव ने फिल्माए कई सीन 

Tue, 05 Jan 2021 10:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Jan 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Actress Bhumi Pednekar and rajkumar rao upcoming movie shooting Starts in dehradun
राजकुमार राव/भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अभिनेता राजुकमार राव ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग से पहले गणेश पूजन किया। फिल्म का मुहूर्त शॉट देहरादून में फिल्माया गया। बॉलीवुड के दोनों सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गणेश पूजन की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

Actress Bhumi Pednekar and rajkumar rao upcoming movie shooting Starts in dehradun
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर ने किया गणेश पूजन - फोटो : इंस्टाग्राम

मंगलवार सुबह से ही हल्की बारिश के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की गई। इसमें भूमि पेडनेकर और राजुकमार राव के कई सीन फिल्माए गए। शूटिंग के दौरान मिले वक्त में भूमि और राजकुमार ने निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी के साथ कुछ तस्वीरें भी खीचीं। 

Actress Bhumi Pednekar and rajkumar rao upcoming movie shooting Starts in dehradun
शूटिंग के दौरान राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर के कैप्शन में भूमि ने लिखा कि शुरू हो गई हमारी कहानी, जहां हैं दोनों राजा और रानी। मिलेंगे हम आपसे जल्द। भूमि ने 2015 में अपनी पहली फिल्म की उत्तराखंड में हुई शूटिंग की याद ताजा करते हुए फिल्म का एक गीत भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Bhumi Pednekar and rajkumar rao upcoming movie shooting Starts in dehradun
भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, शूटिंग देखने और बॉलीवुड सितारों की झलक पाने के लिए सेट के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहा, लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के चलते कोई भी सेट तक नहीं पहुंच पाया। इस बीच वहां पहुंचे फैंस उदास नजर आए। 

विज्ञापन
Actress Bhumi Pednekar and rajkumar rao upcoming movie shooting Starts in dehradun
भूमि पेडनेकर कोरोना टेस्ट कराते हुए - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले भूमि पेडनेकर और अभिनेता राजकुमार राव ने कोरोना टेस्ट भी कराया था। मंगलवार को कोरोना की जांच रिपोर्ट आने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू की गई। भूमि ने कोरोना जांच कराते हुए एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed