हरिद्वार में पति से विवाद के हाईवोल्टेज ड्रामे से चर्चा में आई फिल्म अभिनेत्री अलीशा खान अब एक नए विवाद में घिर गई है। पति लव कपूर ने इस बार अलीशा पर उनकी मां का गला दबाने का आरोप लगाया है।
2 of 7
Bollywood actress Alisha Khan
आरोप है कि अलीशा ने जेठ को बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी भी दी है। इधर, फिल्म अभिनेत्री ने एसपी सिटी से मुलाकात कर पति पर गंभीर आरोप जड़े है।
3 of 7
alisha
- फोटो : amarujala
एसएसपी राजीव स्वरुप को की गई शिकायत में पति लव कपूर ने अपनी शादी से अब तक सिलसिलेवार जानकारी दी है। आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने उन पर आरोप जड़े थे और फिर सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली थी। आरोप लगाया कि करवाचौथ के दिन वह अपनी अलीशा के साथ ज्ञानलोक कॉलोनी में अपने बड़े भाई खुश कपूर के घर गए और तब से वहीं रहने रह रहे हैं।
आरोप है कि 24 अक्तूबर को अलीशा ने उस वक्त उनकी बीमार मां का गला दबाया जब वे किसी कार्य से बाहर गए थे। बड़े भाई खुश कपूर को डराया धमकाया कि, वे उन्हें बलात्कार के मुकदमे में फंसा देगी।
5 of 7
alisha khan
- फोटो : अमर उजाला
इधर, अभिनेत्री अलीसा खान ने शुक्रवार शाम एसपी सिटी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात कर पति पर गंभीर आरोप लगाए। अभिनेत्री ने कहा कि लव कपूर उसे देर रात दो बजे घर से निकालकर जबरन थाने ले गए। जहां पुलिस से धमकी दिलवाई कि अब कनखल में दिख मत जाना और मेरी फर्जी रिकॉर्डिंग भी की।