फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top News Today Snowfall in Yamunotri and Kedarnath another earthquake PM Modi speaks on Hemwal

UK Top News: यमुनोत्री-केदारनाथ में बर्फबारी, फिर आया भूकंप, हेंवल पर बोले पीएम मोदी, मैथली पहुंचीं कैंची धाम

Sun, 25 Oct 2026 05:34 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 25 Oct 2026 05:34 PM IST
सार

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट बदली। वहीं, पीएम मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में चंबा की नदी का जिक्र किया। उधर, आज सीएम धामी ने आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शिरकत की। पढ़ें अहम खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top News Today Snowfall in Yamunotri and Kedarnath another earthquake PM Modi speaks on Hemwal
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड: दोपहर बाद बदला मौसम, यमुनोत्री और केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानों बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड 

विज्ञापन

दोपहर बाद मौसम बदला और यमुनोत्री धाम और केदारनाथ में बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 25 अक्तूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में तेज गर्जन के साथ बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है। इसका सीधा असर पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों के तापमान में देखने को मिलेगा। पारा गिरने से ठंड का अहसास बढ़ेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन



हरिद्वार: अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप
अंकिता भंडारी हत्याकांड विवाद के बीच सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


मन की बात: पीएम मोदी ने किया उत्तराखंड की हेंवल नदी का जिक्र, ग्रामीणों के प्रयासों को सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 139 वें संस्करण में चंबा की हेंवल नदी के पुनर्जीवीकरण का उल्लेख करते हुए प्रशासन और ग्रामीणों, प्रयासों सराहना की। प्रधानमंत्री ने नदी को पुनर्जीवित करने के लिए ग्रामीणों और संबंधित विभागों की ओर से किए गए प्रयासों को जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड में कांपी धरती: पिथौरागढ़ में महसूस हुए 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके, कहीं कोई नुकसान नहीं
उत्तराखंड में आज फिर धरती डोली। पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, दोपहर 12:51 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। पढ़ें पूरी खबर

ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: शराब पीकर वाहन चलाने पर 17 गिरफ्तार, 109 को पूछताछ के लिए थाने लाया गया

Trending Videos

पिथौरागढ़: आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम, अगले साल माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ जिले के गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। उन्होंने 70 और 42 किलोमीटर दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे धावकों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान रं समुदाय के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर

नैनीताल: कैंची धाम पहुंची मैथिली ठाकुर, बाबा नीब करौरी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

प्रसिद्ध गायिका एवं बिहार के अलीनगर से विधायक मैथिली ठाकुर ने रविवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में आधे घंटे तक पूजा-अर्चना करने के बाद मैथिली ठाकुर ने मंदिर परिसर के पदाधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही मंदिर में सिद्धि मां के मंदिर के स्थापना दिवस पर प्रसाद ग्रहण किया। पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: देश के पहले लेखक गांव में अंतरराष्ट्रीय महोत्सव शुरू, 60 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे 

थानो स्थित देश के पहले लेखक गांव में आज से अंतरराष्ट्रीय महोत्सव शुरू हो गया है। इसमें 60 देशों के हिंदी भाषी प्रतिनिधि और विद्यार्थी शामिल हुए हैं। पांच दिवसीय महोत्सव के 32 सत्रों में साहित्य, संस्कृति, कला, शिक्षा और नारी सशक्तीकरण समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed