नवरात्र यानी मातृ शक्ति की आराधना का पर्व। नारी शक्ति के आदर और सम्मान का उत्सव। यह उत्सव नारी को अपने स्वाभिमान व अपनी शक्ति का स्मरण दिलाता है, साथ ही समाज के अन्य पुरोधाओं को भी नारी शक्ति का सम्मान करने के लिए प्रेरित करता है। जिले में तैनात ऐसी ही महिला पुलिस व अन्य विभागों में तैनात महिला अधिकारी अपनी बहादुरी से हर रोज फील्ड में बुराई और समाज में पैर पसार रहे अपराध से लड़ रही हैं। अपनी योग्यता, मेहनत, धैर्य और दृढ़ इच्छा शक्ति के बूते आज नारी ने हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। वह अपने हर सपने को साकार करने में लगी है। बात प्रशासन चलाने की हो या थाना या फिर मिलावट व नशाखोरों पर कार्रवाई करने की। सभी क्षेत्रों में नारी ने अपनी प्रतिभा के बूते सफलता की नई इबारत लिखी है। बात हरिद्वार की करें तो यहां महिलाएं सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश उपाध्याय शहर को अपराध मुक्त रखने में जुटी रहती हैं। डकैती की घटना हो या फिर क्राइम ब्रांच के सिपाही को गोली मारने के चंद घटों बाद ही हत्यारोपी को पकड़ने का मामला हो। घटना के तुरंत खुलासे को लेकर एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय अपनी टीम का कुशलता से नेतृत्व करती हैं।
दुर्गा अष्टमी पर विशेष: तीर्थनगरी हरिद्वार में यह नवदुर्गा कर रहीं अपराध रूपी दैत्य का संहार, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 13 Oct 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन