फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar से जुड़ी यह खबर दे सकती है झटका, नहीं मिलेगा अब इस स्कीम का फायदा

Sun, 11 Mar 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 11 Mar 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar card related bad news
aadhaar card

Aadhaar से जुड़ी यह खबर झटका दे सकती है। क्योंकि अब इन योजनाओं को फायदा नहीं मिलेगा।

Aadhaar card related bad news
aadhaar

 शिक्षा विभाग को केंद्रीय आधार प्राधिकरण ने आधार कार्ड बनाने के लिए 31 मार्च तक के लिए अनुमति दे दी है, लेकिन अब आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी ने नखरे दिखाना शुरू कर दिया है।

Aadhaar card related bad news
aadhaar

आधार एजेंसी का कहना है कि इतने कम दिनों के लिए वह अपना पूरा तामझाम हैदराबाद से यहां नहीं लाएगी। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने सूचना प्रौद्योगिकी विकास प्राधिकरण से प्रत्येक ब्लाक के लिए एक किट देने के लिए कहा है, जिससे सभी छात्रों के आधार कार्ड बन जाएं और अपडेट हो जाएं। अगर समय से आधार कार्ड नहीं बने तो केंद्र की फ्लैगशिप योजनाओं के लाभ से छात्र वंचित भी हो सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar card related bad news
aadhaar card - फोटो : Getty Images

स्कूली छात्रों के आधार कार्ड बनाने में शिक्षा विभाग ने पूरे साल निष्क्रियता दिखाई। समीक्षा बैठकों में विचार मंथन और आदेश जारी तो खूब हुए, लेकिन कैमरा टीमों का गठन ही नहीं हो पाया। प्रत्येक ब्लाक से दो शिक्षकों को आधार कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, लेकिन शिविर किसी विद्यालय में नहीं लगाए। सारी कवायद प्रक्रिया में ही उलझी रही।

विज्ञापन
Aadhaar card related bad news
Aadhaar

इसी बीच केंद्र ने आधार कार्ड बनाए जाने पर रोक लगा दी। वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है और केंद्र ने लगाम कसनी शुरू कर दी है तो महानिदेशालय ने केंद्रीय आधार प्राधिकरण से कुछ समय के लिए अनुरोध किया। इस पर केंद्र ने 31 मार्च तक समय दिया है। इस अरसे में बचे स्कूली बच्चों के आधार कार्ड बनाने का लिए कहा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed