NEET 2018: इस एक डॉक्यूमेंट के बिना नहीं कर पाएंगे आवेदन, ऐसे करें अप्लाई
देशभर में यह प्रवेश परीक्षा छह मई को आयोजित की जाएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदक की आयु 17 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नीट के लिए सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों को 1400 रुपये जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग अभ्यर्थियों को 750 रुपये शुल्क देना होगा।
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि नौ मार्च 2018 तय की गई है। जबकि ऑनलाइन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2018 होगी।