फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा रामदेव ने की संन्यासियों को भारत रत्न की मांग, बोले- जो 70 साल में नहीं हुआ अगली बार जरूर हो

Sun, 27 Jan 2019 11:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 27 Jan 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
70th republic day baba ramdev flies national flag but not forget ram mandir nirman
ramdev

बाबा रामदेव ने गणतंत्र दिवस के मौक पर संन्यासियों के लिए भी भारत रत्न की मांग की है। भारत के 70वें गणतंत्र दिवस पर आज योगगुरु बाबा रामदेव ने हरिद्वार स्थित पतंजलि फेज 1 में 108 फुट ऊंचे विशाल तिरंगे का ध्वजारोहण किया। इस मौके पर आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि के करीब 8 हज़ार कर्मचारी और छात्र उपस्थित हुए।

70th republic day baba ramdev flies national flag but not forget ram mandir nirman
National flag

इस दौरान रामदेव ने कहा कि अभी राजनीतिक और आर्थिक आज़ादी मिलनी बाकी है। बाबा रामदेव ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न मिलने पर बधाई दी है। वहीं बाबा रामदेव ने लोगों की आस्था को देखते हुए जल्द से जल्द भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की मांग भी की है।

70th republic day baba ramdev flies national flag but not forget ram mandir nirman
National flag

70 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बाबा रामदेव ने सभी देशवासियों को दिल से शुभकामनाएं दी हैं। बाबा रामदेव का कहना है कि वह इस गणतंत्र दिवस के मौके पर 'मैं महान तो मेरा देश महान की तर्ज पर' सभी देशवासियों से आग्रह करते हैं कि वह दो से ज्यादा बच्चे पैदा न करें। क्योंकि दिन प्रतिदिन देश पर आबादी का बोझ बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
70th republic day baba ramdev flies national flag but not forget ram mandir nirman
baba ramdev

कहा कि 2019 का चुनाव महासंग्राम है। कोई भी राजनीतिक पार्टी भारत को जातियों में न बांट सके। आज देश को शैक्षिक, आर्थिक, चिकित्सक व अन्य गुलामी से आजादी दिलाने के लिए भी सभी आज के दिन संकल्प लें। बाबा रामदेव ने 2019 चुनाव से पहले भारतीय शिक्षा बोर्ड बनाए जाने की बात भी कही। कहा कि राम मंदिर निर्माण में हो रहे विलंब पर योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि भगवान श्री राम राजनीतिक मुद्दा नहीं है और न ही यह किसी पार्टी के लिए वोट बैंक है और न ही भगवान राम मजहबी मसला हैं।

विज्ञापन
70th republic day baba ramdev flies national flag but not forget ram mandir nirman
National flag

राम इस राष्ट्र के स्वाभिमान हैं और इस राष्ट्र में रहने वाले हर व्यक्ति के आचरण भी हैं। भगवान श्रीराम को इस राष्ट्र में सम्मान मिलना चाहिए और जो भी कानूनी प्रक्रिया चल रही हैं, उन्हें जल्द पूरा कर एक भव्य राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed