देहरादून रेलवे दून स्टेशन के कायाकल्प के लिए अडानी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ओमेक्स समेत 22 बड़ी कंपनियां आगे आई हैं। इन्हीं में से किसी एक कंपनी को चयनित कर 125 करोड़ रुपये का निर्माण कार्य मिलेगा। उस कंपनी को रेल यात्रियों की सुविधाओं के विकास से जुड़े कार्यों को अगले तीन साल में पूरा करना होगा।
2 of 5
समिट के दौरान मुख्यमंत्री रावत और गौतम अडानी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
जबकि पांच सितारा होटल, शॉपिंग मॉल और आवासीय योजना को पूरा करने के लिए आठ साल का समय निर्धारित किया है। बता दें कि रेलवे की 25 एकड़ जमीन पर नए रेलवे स्टेशन के निर्माण के साथ ही व्यवसायिक गतिविधियों के तहत पांच सितारा होटल, शॉपिंग मॉल समेत कई निर्माण कार्य किए जाने हैं।
इस 25 एकड़ जमीन में से 12.5 एकड़ पर यात्री सुविधाओं के विकास से जुड़े कार्य किए जाएंगे। जबकि शेष जमीन पर पांच सितारा होटल, शॉपिंग मॉल का निर्माण किया जाएगा। इसी जमीन पर आवासीय योजना के तहत 150 मकानों का भी निर्माण किया जाएगा।
रेलवे की इस योजना को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को संयुक्त रूप से दी गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के मुताबिक योजना के लिए कंपनियों के चयन के लिए प्रीबिड मीटिंग आयोजित की गई थी। जिसमें अडानी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ओमेक्स, जीएमआर ग्रुप समेत 22 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें से एक कंपनी का चयनित किया जाएगा।
रेलवे की ओर से जो मसौदा तैयार किया है उसके मुताबिक आवासीय योजना के लिए डेवलपर को रेलवे की जमीन 99 साल के लिए लीज पर दी जाएगी। जबकि पांच सितारा होटल और शॉपिंग मॉल जैसी व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आरएलडीए अगले 60 साल तक के लिए जमीन लीज पर देगा।